search

बिहार विधानसभा में विधायक ने की हज यात्रियों के लिए पटना से फ्लाइट की मांग, मंत्री विजय चौधरी ने दिया जवाब

deltin33 3 hour(s) ago views 538
  

विधायक के सवाल पर मंत्री ने दिया बयान। (फाइल फोटो)



राज्य ब्यूरो, पटना। सोमवार को बिहार विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान हज यात्रियों की सुविधा को लेकर सवाल उठा। विधायक मो. कमरूल होदा ने सदन में बिहार से हज पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पटना से सीधी हवाई जहाज उड़ान की व्यवस्था की मांग सरकार से की।

उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था होने से हज यात्रियों को कोलकाता या दिल्ली जैसे अन्य राज्यों के एयरपोर्ट पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने स्पष्ट किया कि हज उड़ानों का अंतिम निर्णय राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है।

मंत्री ने सदन को बताया कि हज यात्रा से जुड़ी पूरी प्रक्रिया और उड़ान संचालन का निर्धारण सरकार द्वारा गठित हज कमेटी करती है, जिसमें अल्पसंख्यक समुदाय के लोग ही होते हैं।

यात्रियों की संख्या, आर्थिक व्यावहारिकता और लाजिस्टिक सुविधा जैसे पहलुओं को ध्यान में रखते हुए यह तय होता है कि किस शहर से हज फ्लाइट संचालित होगी।

राज्य सरकार इस प्रक्रिया में न तो हस्तक्षेप करती है और न ही कोई बाधा डालती है। चर्चा के दौरान कई सदस्यों ने कहा कि बिहार से हर साल बड़ी संख्या में लोग हज यात्रा पर जाते हैं।

ऐसे में यदि राजधानी पटना से सीधी उड़ान उपलब्ध हो जाए तो बुजुर्ग और महिलाओं सहित यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें- विपक्ष नहीं, सत्ता पक्ष ने शुरू किया हंगामा; रामविलास पासवान पर बिहार विधानसभा में राजनीतिक घमासान
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472019