झुलसे व्यक्ति को बादशाह खान अस्पताल ले जाते हुए। फोटो- जागरण
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। सेक्टर- 24 स्थित फैक्ट्री में सोमवार को आग लग गई। आग लगने से 2 पुलिसकर्मी और 10 लोग झुलस गए। आग में झुलसे हुए लोगों को आनन-फानन में इलाज के लिए बादशाह खान अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। |