search

सुपौल की 1.54 जीविका दीदियों के खाते में पहुंचे 10-10 हजार रुपये, CM नीतीश कुमार ने किए ट्रांसफर

Chikheang 3 hour(s) ago views 665
  

सुपौल की 1.54 जीविका दीदियों के खाते में पहुंचे 10-10 हजार रुपये



जागरण संवाददाता, सुपौल। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के द्वारा सोमवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत राज्य की 25 लाख महिला लाभुकों को 10 हजार रुपये प्रति लाभुक की दर से राशि का अंतरण पटना से किया गया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से किया गया।

इस अवसर पर जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना राज्य सरकार की एक अभूतपूर्व, समावेशी एवं दूरदर्शी पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला को रोजगार अथवा स्वरोजगार प्रारंभ करने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

योजना के तहत सभी समुदायों एवं वर्गों की महिलाएं अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए प्रारंभिक रूप से 10 हजार की सहायता प्राप्त कर रही हैं। इसके अतिरिक्त, व्यवसाय की प्रगति एवं आकलन के आधार पर 2 लाख तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता उपलब्ध कराए जाने का भी प्रविधान है।

यह योजना सामुदायिक सहकारिता आधारित है, जिसके अंतर्गत समूह से वंचित परिवारों की महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जा रहा है। रोजगार के चयन, प्रशिक्षण, उत्पादन तथा विपणन के प्रत्येक चरण में स्थानीय समूह एवं संस्थाओं का सक्रिय सहयोग सुनिश्चित किया जा रहा है।

महिलाओं द्वारा उत्पादित वस्तुओं की बिक्री को बढ़ावा देने हेतु गांव से लेकर शहरों तक हाट-बाजार एवं विपणन नेटवर्क विकसित किए जाने की भी योजना है। इस कार्यक्रम के दौरान जिले की 1,54,653 जीविका दीदियों को 154 करोड़ 65 लाख 30 हजार की राशि का अंतरण किया गया।

अब तक जिले में 5 लाख से अधिक परिवारों को 10 हजार की दर से 500 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण किया जा चुका है।

कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी सावन कुमार, उप विकास आयुक्त सारा अशरफ ने योजना से लाभान्वित सभी महिलाओं को बधाई दी तथा उन्हें स्वावलंबन, उद्यमिता एवं आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ते रहने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं को सम्मानजनक आजीविका से जोड़ने के साथ-साथ जिले और राज्य के समग्र आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक दीपक कुमार यादव, जिला संचार प्रबंधक विवेक महाजन, आजाद कुमार, अमित पाण्डेय, प्रखंड परियोजना प्रबंधक मो. मिर्जा आज़ाद बैग, अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में जीविका दीदियां उपस्थित रहीं। जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी 11 प्रखंडों, 42 संकुल स्तरीय संघों एवं 2148 ग्राम संगठनों में इस कार्यक्रम का जीवंत प्रसारण किया गया।

यह भी पढ़ें- बिहार महिला रोजगार योजना: सारण की 83 हजार महिलाओं को मिली पहली किस्त, खाते में आए 10-10 हजार रुपये
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162724