AI Impact Summit :आज पूरी दुनिया की नजर दिल्ली पर आकर टिक जाएगी। दुनिया का सबसे बड़ा AI का महाकुम्भ AI impact Summit भारत मंडपम में शाम 5 बजे शुरू होगा। इस समिट में क्या खास होने वाला है, कौन-कौन से बड़े चेहरे शिरकत कर रहे हैं, ये तमाम जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ संवाददाता असीम मनचंदा ने बताया कि आज शाम 5 बजे दिल्ली में AI इंपैक्ट समिट शुरू होगा। भारत मंडपम पर PM मोदी इसकी शुरुआत करेंगे। दुनिया के सभी बड़े AI चेहरे समिट में हिस्सा लेंगे।
40 से ज्यादा CEO इस समिट में हिस्सा लेंगे। इसमें एल्फाबेट, गूगल, OpenAI, एंथ्रोपिक Qualcomm के CEOs हिस्सा लेंगे। US, ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और इटली समिट का हिस्सा होंगे। इसमें 100 देशों के लीडर्स और पॉलिसीमेकर्स हिस्सा लेंगे।
AI इंपैक्ट समिट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के CMD मुकेश अंबानी, OpenAI के CEO सैम अल्टमैन,गूगल और अल्फाबेट के गूगल और अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचई, चेयरमैन, गेट्स फाउंडेशन और माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स और जोहो कॉर्पोरेशन के को-फाउंडर श्रीधर वेंबु जैसे दिग्गज शामिल होंगे।
संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/congress-leader-mani-shankar-aiyar-controversial-statements-against-pawan-khera-article-2371003.html]\“उनके पीछे लात मारूंगा...\“, कांग्रेस पर ही भड़के मणिशंकर अय्यर, फिर दिया ये विवादित बयान अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 3:28 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/ai-boost-for-farmers-govt-set-to-launch-bharat-vistaar-to-transform-farm-support-tomorrow-article-2371000.html]Bharat-VISTAAR: किसानों के लिए लॉन्च हो रहा स्पेशल AI प्लेटफॉर्म, अब एक फोन कॉल पर मिलेगी हर जानकारी अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 3:23 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/assam-congress-crisis-bhupen-bora-resigns-serious-allegations-against-gaurav-gogoi-will-he-join-the-bjp-article-2370914.html]Assam Congress crisis: असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने दिया इस्तीफा! गौरव गोगोई पर लगाया गंभीर आरोप, क्या BJP में होंगे शामिल? अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 2:33 PM
AI इंपैक्ट समिट क्यों अहम?
AI इंपैक्ट समिट भारत में 70–100 अरब डॉलर के निवेश का एलान संभव है। समय करीब 16 फीसदी भारतीय AI इस्तेमाल करते हैं। 86 फीसदी भारतीय कंपनियां AI अपनाने की तैयारी में हैं। इस समिट में 500 स्टार्ट-अप स्वदेशी AI सॉल्यूशन दिखाएंगे और IndiaAI कंप्यूटर पिलर की औपचारिक शुरुआत होगी।
AI Impact समिट में दिखेगा जियो का जलवा, जियो इंटेलिजेंस का होगा शो केस
आज से शुरू हो रहे AI Impact समिट में जिओ का भी जलवा बढ़ चढ़कर दिखेगा। जिओ ने समिट में Jio इंटेलिजेंस को शो केस किया है। इसमें AI इनेबल्ड जियो आरोग्य और जियो शिक्षा को दिखाया गया है। जियो संस्कृति भी आकर्षण का केंद्र बना है। AI स्टोरी टेलिंग बूथ पर महाभारत दिखाई जा रही है। महाभारत के सभी किरदारों को AI से असली बनाया गया है। (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
Netweb के CEO संजय लोढ़ा ने कहा, आगे का समय AI का
AI समिट में देश विदेश की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हो रही हैं। इस समिट में Netweb टेक्नोलॉजी भी हिस्सा ले रही है। सीएनबीसी-आवाज़ संवाददाता असीम मनचंदा से एक्सक्लूसिव बातचीत में Netweb के CEO संजय लोढ़ा ने कहा कि आगे का समय AI का है। कंपनी की इसको लेकर काफी योजनाएं हैं। सरकार का AI पर बड़ा फोकस है। अगला बड़ा बदलाव AI को लेकर आएगा। AI हार्डवेयर से शुरू होता है। Nvidia की लेटेस्ट चिपसेट से सिस्टम डिजाइन कर रहे हैं। पिछली तिमाही में AI कारोबार ग्रोथ 48% रही है। सभी बड़े सर्विस प्रोवाइडर AI मिशन पर काम कर रहे हैं। सरकार सबको मुफ्त में GPU इस्तेमाल के लिए दे रही है। भारत में मैन्युफैक्चरिंग और डिजाइन करना जरूरी है। |