search

India AI Impact Summit 2026 के लिए ग्लोबल दिग्गजों की एंट्री, विदेशी मेहमानों का गेटवे बना दिल्ली एयरपोर्ट

cy520520 5 hour(s) ago views 335
  

दिल्ली एयरपोर्ट पर दिग्गजों का आना शुरू। फोटो: आर्काइव



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। India AI Impact Summit 2026 को लेकर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अभी विदेशी मेहमानों के लिए गेटवे में तब्दील हो गया है। \“India AI Impact Summit 2026\“ में शामिल होने के लिए दुनिया भर के दिग्गज नेताओं और टेक-किंग्स का भारत आगमन शुरू हो चुका है।

सोमवा सुबह से ही सैम ऑल्टमैन (ओपन एआई), बिल गेट्स और विभिन्न देशों के राष्ट्रपतियों के चार्टर्ड विमान लैंड कर रहे हैं। विदेशी मेहमानों के लिए टर्मिनल 3 पर स्पेशल इमिग्रेशन डेस्क और लग्जरी लाउंज एक्टिव कर दिए गए हैं।
तीन स्तरीय सुरक्षा का घेरा

एयरपोर्ट के चारों ओर \“तीन स्तरीय\“ सुरक्षा तैनात है। दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने टर्मिनल के बाहर कड़ा पहरा बिठाया है।
इन बातों का रखें खास ख्याल

वीआईपी काफिलों के निकलने के कारण एयरपोर्ट से धौला कुआं की ओर जाने वाले रास्तों पर दबाव बढ़ गया है। अगर आपकी आज या कल की फ्लाइट है, तो एक बात ध्यान रखें कि मेट्रो ही बेस्ट है। सड़क मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन को देखते हुए एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का इस्तेमाल करना सबसे सुरक्षित और समय बचाने वाला विकल्प है।

यदि आप अपनी कार से एयरपोर्ट जा रहे हैं तो सामान्य समय से कम से कम एक से दो घंटे पहले घर से निकलें। एयरपोर्ट के अंदर भी भीड़ अधिक हो सकती है, इसलिए वेब चेक-इन पहले ही कर लें।

यह भी पढ़ें- Delhi AI Summit 2026 में 16 से 20 फरवरी तक कई इलाकों में रूट डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये गाइडलाइंस
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158538