search

कौशांबी में किस कारण युवक ने एबीएसए को जड़ दिया चांटा? गाली-गलौज करने के साथ ही धक्का भी दिया

Chikheang 3 hour(s) ago views 918
  

कौशांबी के ब्लाक संसाधन केंद्र के बाहर एबीएसए से बदसलूकी की जानकारी होने पर जुटे आक्रोशित शिक्षक। जागरण



जागरण संवाददाता, कौशांबी। ब्लाक संसाधन केंद्र के बाहर सोमवार सुबह हंगामा मच गया। एक युवक ने एबीएसए से अभद्रता करने के साथ ही उनके चांटा मार दिया। इससे वहां उपस्थित शिक्षक आक्रोशित हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। बाद में माफी मांगने पर एबीएसए ने युवक को माफ  कर दिया तो मामला शांत हुआ।
नेवादा ब्लाक के एबीएसए से अभद्रता भी की

हुआ यूं कि नेवादा ब्लाक के एबीएसए बृजेश सिंह सोमवार सुबह करीब 10 बजे ब्लाक संसाधन केंद्र (बीआरसी) के सामने अपनी गाड़ी पार्क कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक पहुंचा और वाहन वहां खड़ी करने पर एतराज जताया और अन्यत्र ले जाने को कहा।
युवक ने गाली-गलौज व धक्का भी दिया

इस पर एबीएसए ने कहा कि गाड़ी हटा ले रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी युवक उनसे गाली-गलौज करने लगा और उन्हें धक्का देते हुए दो चांटा जड़ दिया। इससे एबीएसए का चश्मा गिरकर टूट गया और वह भी लड़खड़ाकर गिर गए।
एबीएसए बोले- युवक ने मांफी मांग ली

एबीएसए से मारपीट की जानकारी होने के बाद वहां शिक्षकों में आक्रोश फैल गया और भीड़ जुट गई। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एबीएसए ने बताया कि युवक ने माफी मांग ली है। उसका कहना था कि उसने उन्हें पहचाना नहीं था। वह आगे कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में युवक की हत्या, दोस्त के घर के बाहर मिला खून से लथपथ शव, साथी और उसका भाई पुलिस हिरासत में

यह भी पढ़ें- UPPSC PCS Interview 2024 : अरावली से \“बुलडोजर जस्टिस\“ तक... जैसे सवाल अभ्यर्थियों से पीसीएस के इंटरव्यू में पूछे गए
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162658