search

बोकारो में पुलिस टीम पर दंपती ने किया हमला, दारोगा घायल, एक गिरफ्तार

LHC0088 2026-2-16 09:26:59 views 651
  

बोकारो का सेक्टर-12 थाना।  



जागरण संवाददाता, बोकारो। Bokaro News: सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के सतनपुर स्थित पीएम श्री पंचानन प्लस टू स्कूल के पास बिजली मिस्त्री और अभियंता को धमकाने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम के साथ एक दंपती ने बदसलूकी की। पुलिस ने आरोपी सतनपुर निवासी निमाई सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसकी पत्नी उर्मिला देवी के खिलाफ भी कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।

सिटी डीएसपी ने बताया कि स्कूल परिसर के बाहर बिजली से जुड़े कार्य के दौरान मिस्त्री और अभियंता के साथ गाली-गलौज व धमकी की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। आरोप है कि वहां मौजूद निमाई सिंह और उसकी पत्नी ने पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी।

इस दौरान धक्का-मुक्की में दारोगा कांति विलाश अभिनाश को चोट लग गई। घायल दारोगा को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निमाई सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126