LHC0088 • 6 hour(s) ago • views 285
मोगा में AAP रैली के पास भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से तीन पुलिसकर्मी घायल।
जागरण संवाददाता, मोगा। पंजाब के मोगा जिले के गांव किली चाहल के पास रैली स्थल सोमवार को सुबह सरकारी पार्किंग पर गाड़ियां खड़ी करवा रहे एक ट्रैफिक पुलिस के एएसआई समेत एक निजी कार में सवार होकर आए महिला कर्मचारी के अलावा एक अन्य पुलिसकर्मी को मोगा से चलकर लुधियाना जा रही एक प्राइवेट बस ने जबरदस्त टक्कर मार दी।
इस टक्कर के दौरान जहां गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई वहीं एक महिला पुलिसकर्मी समेत तीन पुलिस कर्मचारी घायल हो गए जिनका इलाज के लिए मोगा के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
AAP रैली स्थल के पास हुआ हादसा
घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार गांव किली चाहल में सोमवार को आम आदमी पार्टी की रैली हो रही है इसी को लेकर पुलिस प्रशासन तैनात किया गया है। रैली स्थल के पास पुलिस कर्मचारियों की गाड़ियां खड़ी करने के लिए एक वीआईपी पार्किंग बनाई गई है, जहां पर ट्रैफिक पुलिस के एएसआई राजविंदर सिंह गाड़ियों को पार्किंग में खड़ा करवा रहे थे कि जालंधर से महिला हेड कॉन्स्टेबल मनप्रीत कौर तथा अमनजीत सिंह कार में सवार होकर पार्किंग स्थल के पास पहुंचे और गाड़ी को पार्किंग में खड़ा करने वाले ही थे कि इसी दौरान मोगा से लुधियाना जा रही जयपुर एक्सप्रेस की निजी बस ने उनकी कर को जबरदस्त टक्कर मार दी।
इस दौरान जहां कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, बस ने पास में खड़े ट्रैफिक पुलिस के एएसआई राजविंदर सिंह को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे के दौरान एएसआई राजविंदर सिंह महिला कॉन्स्टेबल मनप्रीत कौर तथा अमनजीत सिंह घायल हो गए।
वहीं, कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तीनों घायलों को इलाज के लिए मोगा के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाअधिकारी मौका पर पहुंच कर जांच करने में जुट गए हैं वही बस को कब्जे में ले लिया गया है। |
|