search

मेट्रो स्टेशन पर मिले थे रेखा और सुमित, दिल्ली-नोएडा घूमे और फिर खत्म कर ली जिंदगी; जांच में बड़े खुलासे

Chikheang 3 hour(s) ago views 511
  

नोएडा में मेट्रो स्टेशन से सुमित ने रेखा को किया था पिक। फाइल फोटो



मुनीश शर्मा, नोएडा। वेलेंटाइन डे पर नोएडा सेक्टर 107 में कार में गोली लगे मिले युवक-युवती शव मामले में दोनों शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे इलेक्ट्रानिक सिटी मेट्रो स्टेशन पर मिले थे। दोनों नोएडा और दिल्ली घूमते रहे थे। फिर मोबाइलों को फ्लाइट मोड पर कर लिया था।

पुलिस को भी दोनों के मोबाइल फ्लाइट मोड पर लगे मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपेार्ट में दोनों की मौत का कारण बुलेट इंजरी (गन शाट) आया है। पुलिस को यह भी पता चला है कि दोनों के सिर में गोली फंसी रह गई थी। इससे साफ है कि गोली सटाकर मारी गई थी।

उधर, स्वजन ने युवक-युवती का रविवार दोपहर को अंतिम संस्कार कर दिया। सुमित के घर की महिलाओं को रविवार सुबह दोनों के जान देने के बारे में बताया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिलने से मना किया है।
रूट मैप तैयार कर रही पुलिस

बैलास्टिक रिपोर्ट संबंधी साक्ष्य और दोनों के मोबाइल प्रयोगशाला भेजे हैं। पुलिस सीसीटीवी और सर्विलांस से दोनों का रूट मैप भी तैयार कर रही है। सूत्रों की मानें तो युवती शुक्रवार शाम करीब छह बजकर पांच मिनट पर सेक्टर-62 स्थित कार्यालय से फोन पर बात करते हुए निकली थी।

यह भी पढ़ें- हाथ में पिस्टल, खून से लथपथ लाशें... नोएडा में वैलेंटाइन डे पर 15 साल पुरानी प्रेम कहानी का THE END

इसके बाद करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर नोएडा इलेक्ट्रानिक सिटी मेट्रो स्टेशन पहुंची थी। वहां पर सुमित से मिली थी। दोनों कार से नोएडा में घूमते रहे। कालिंदी कुंज की ओर भी गए थे।

सुमित का मोबाइल फोन शाम से बंद आने लगा था, जबकि रेखा का मोबाइल फोन चालू था, लेकिन सात बजे के बाद रेखा ने काल उठानी बंद कर दी थी। पुलिस ने देर रात को रेखा की टावर की लोकेशन सलारपुर के आसपास ही बताई थी, लेकिन दोनों मिले नहीं थे।

रिश्तेदारों के मुताबिक शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे रेखा का मोबाइल फोन भी बंद हो गया था। दोनों ने अपने मोबाइल को फ्लाइट मोड पर रखा था। एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि सुमित और रेखा की मौत का कारण गनशाट आया है।
दोनों ने साथ की थी पढ़ाई

सुमित के भाई सचिन ने बताया कि 2010-11 में दोनों दिल्ली मयूर विहार एक्सटेंशन के सरकारी स्कूल में साथ पढ़े थे। उसके बाद सुमित ने जनकपुरी के इंदिरा गांधी कालेज से फिजिकल एजुकेशन में ग्रेजुएशन किया, जबकि रेखा ने बीकाम। उसके बाद दोनों ने सैनेटरी इंस्पेक्टर का कोर्स किया था।

यह भी पढ़ें- नोएडा कपल मौत: दोनों के सिर में फंसी मिली गोली, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुले कई राज
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162535