search

Agra Weather Today: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश का अलर्ट

deltin33 4 hour(s) ago views 247
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, आगरा। शहर में रविवार को अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शहर में मंगलवार से मौसम करवट लेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बादलाें की आवाजाही से न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। मंगलवार व बुधवार को हल्की वर्षा हो सकती है।
अधिकतम तापमान रविवार को 30.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

शहर में रविवार को सुबह से धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ धूप भी तेज होती चली गई। मौसम में आए बदलाव की वजह से शहरवासियों ने दोपहर में गरम कपड़े पहनना छोड़ दिया। सुबह और शाम को ही गरम कपड़े पहने जा रहे हैं। अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा था।
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से न्यूनतम तापमान में होगी वृद्धि

मौसम विज्ञानी माे. दानिश ने बताया कि प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है। साेमवार को तापमान में मामूली वृद्धि देखने को मिल सकती है।

शहर में मध्यम स्थिति में रहा एक्यूआई


आगरा। शहर में रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मध्यम स्थिति में 115 रहा। नगर निगम परिसर स्थित संजय प्लेस ऑटोमेटिक मॉनिटरिंग स्टेशन पर शाम चार बजे एक्यूआई 166 रहा। आगरा स्मार्ट सिटी के सेंसरों में नया पुल तिराहा सर्वाधिक प्रदूषित रहा। रात आठ बजे यहां एक्यूआई बहुत खराब स्थिति में 323 रहा। धूलियागंज और हाथी घाट पर भी एक्यूआई बहुत खराब खराब स्थिति में क्रमश: 310 और 302 रहा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471836