search

Ind vs Pak: कोलंबो में पाकिस्‍तान को धूल चटाकर भारत ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, ईशान किशन ने पाया विशेष मुकाम

deltin33 4 hour(s) ago views 535
  

IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान पर दर्ज की ऐतिहासिक जीत  



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए महामुकाबले में एक बार फिर टीम इंडिया का दबदबा कायम रहा। कोलंबो में खेले गए इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर न केवल सुपर-8 स्टेज में जगह पक्की की, बल्कि टूर्नामेंट के इतिहास में अपना रिकॉर्ड 8-1 तक मजबूत कर लिया।
IND vs PAK: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को रौंदकर सुपर-8 में बनाई जगह

दरअसल, इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 175/7 का स्कोर खड़ा किया, जो टी20 विश्व कप में भारत-पाक मुकाबलों में अब तक का सबसे बड़ा भारतीय स्कोर भी है।

ओपनर ईशान किशन ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 77 रन बनाए और टीम को मजबूत शुरुआत दी।उनकी पारी ने ही टीम को ये स्कोर खड़ा करने में मदद दी, क्योंकि टीम के कुल स्कोर का बड़ा हिस्सा उन्हीं के बल्ले से आया था। इसके जवाब में पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों में ही शीर्ष क्रम को झकझोर दिया। टीम 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई, जो भारत-पाक टी20 मुकाबलों में उसके न्यूनतम स्कोरों में से एक है।

ये जीत कई मायनों में ऐतिहासिक रही। आइए एक नजर डालते हैं उन सभी रिकॉर्ड्स पर, जो इस मैच में टीम इंडिया ने बनाए।

  • मेंस टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने 8वीं जीत हासिल की, जिसमें 2007 में बॉल-आउट के जरिए से जीत भी शामिल है। पिछले कुछ साल में किसी भी अन्य टीम ने टूर्नामेंट में किसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 6 से ज्यादा मैच नहीं जीते हैं। ये पाकिस्तान के खिलाफ मेंस टी20ई में भारत की लगातार छठी जीत है, जिसमें टी20 विश्व कप भी शामिल है।
  • भारत ने 2023 ODI वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद से ICC लिमिटेड-ओवर्स टूर्नामेंट्स, ODI और T20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार 16 मैच जीते हैं। ये मेंस टीम के लिए सबसे लंबी जीत की स्ट्रीक है, जिसने ऑस्ट्रेलिया के 15 लगातार जीत के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जो 2006 चैंपियंस ट्रॉफी और 2007 ODI वर्ल्ड कप में था।   
  • भारत-पाकिस्तान मुकाबले में कोलंबो में भारत द्वारा बनाए गए 175/7 रन कई मायनों में रिकॉर्ड साबित हुए। मेंस टी20 विश्व कप इतिहास में दोनों टीमों के बीच यह भारत का अब तक का सर्वोच्च स्कोर रहा। इससे पहले भारत का सबसे बड़ा स्कोर 2022 संस्करण में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर बनाया गया 160/6 था।
  • वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की 114 रन की पारी भी आंकड़ों में दर्ज हो गई। ये भारत-पाक मेंस टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में पाकिस्तान का तीसरा सबसे कम स्कोर रहा। इससे पहले 2016 एशिया कप में पाकिस्तान 83 रन पर ऑलआउट हो गया था, जबकि 2024 विश्व कप मुकाबले में उसने 113/7 का स्कोर बनाया था।
  • कोलंबो में भारत की 61 रन की जीत का अंतर भी ऐतिहासिक रहा। यह पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ रन के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान पर जो तीन जीत दर्ज की थीं, वे क्रमशः 11, 6 और 5 रन के मामूली अंतर से आई थीं। यह हार पाकिस्तान के लिए भी रिकॉर्ड में दर्ज हुई, क्योंकि 61 रन की ये हार मेंस टी20 विश्व कप में उसकी दूसरी सबसे बड़ी हार रही। इससे पहले उसे 2014 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 84 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
  • इस मुकाबले में भारतीय ओपनर ईशान किशन की 77 रन की पारी भी खास रही। ये पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में पाकिस्तान के खिलाफ किसी भारतीय ओपनर का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 2007 टी20 विश्व कप फाइनल में गौतम गंभीर के 75 रन के नाम था। इतना ही नहीं, किशन की यह पारी भारत-पाक के सभी मेंस टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के इतिहास में चौथा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी बन गई।
  • इस टूर्नामेंट में ईशान किशन के लगातार अर्धशतक से पहले, मेंस टी20 विश्व कप में भारत के लिए विकेटकीपरों द्वारा अर्धशतक आजतक किसी ने नहीं जड़ा। साल 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एमएस धोनी की 45 रन की पारी नामीबिया के खिलाफ किशन की 61 रन की पारी से पहले भारत की ओर से सर्वोच्च थी।


यह भी पढ़ें- IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की जीत के बाद लखनऊ में उमड़ा जनसैलाब, युवाओं ने मनाया जश्न

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: भारत ने T20 World Cup में पाकिस्तान को 8 बार रौंदा, यहां देखें सभी जीत की लिस्ट
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471836