झारखंड का मौसम। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान जहां तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
वहीं, इसके अगले चार दिनों 16 से 19 फरवरी तक तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना है। हालांकि, सुबह में कुहासा और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा।
इस संबंध में मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने अपना पूर्वानुमान जारी कर दिया है। Jharkhand Weather Forecast में बताया गया है कि मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर इस माह के अंत तक बना रहेगा। अगले चार दिनों तक राहत मिलने की संभावना है।
चाईबासा का तापमान सबसे अधिक
मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन से सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विज्ञानी ने बताया तापमान में यह उतार-चढ़ाव फिलहाल बना रहेगा। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा।
बिहार में कहीं कहीं पर हल्के और मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री गुमला का रिकॉर्ड किया गया।
वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम 26.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान पूरे राज्य के तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
इसके बाद अगले चार दिनों तक यानी 16, 17, 18 और 19 फरवरी तक तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। जिससे आगामी दिनों ठंड का असर घटेगा और ठंड से राहत मिलने की संभावना है।
झारखंड में सर्दी अपेक्षाकृत कम हो गई है। आने वाले दिनों में इसमें और कमी आएगी। अगले चार दिनों में गर्मी में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
अगले चार दिन राजधानी का इतना रहेगा तापमान
- 16 फरवरी : अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस
- 17 फरवरी : अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस
- 18 फरवरी : अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस
- 19 फरवरी : अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस
|