search

दो दिवसीय दौरे पर कल लखनऊ आएंगे मोहन भागवत, RSS के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में होंगे शामिल

cy520520 3 hour(s) ago views 344
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने सरसंघचालक मोहन भागवत 17 फरवरी को लखनऊ पहुंचेंगे।

अवध प्रांत के प्रचार प्रमुख डा. अशोक दुबे ने बताया कि दो दिनी कार्यक्रम के दौरान भागवत लखनऊ विश्वविद्यालय में शोध छात्रों के साथ युवा संवाद करेंगे।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रबुद्धजनों के साथ संवाद करेंगे, जिसमें डाक्टर, इंजीनियर, शिक्षक एवं अन्य क्षेत्रों के लोग होंगे।

निरालानगर में आयोजित कुटुंब प्रबोधन में पारिवारिक सद्भाव बढ़ाने का विषय विमर्श में होगा। भागवत ट्रेन से लखनऊ स्टेशन पहुंचेेगे, जिसको लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध होंगे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158268