search

गाजियाबाद में शराब पीकर युवक से मारपीट करने वाले निकले बीबीए छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

LHC0088 3 hour(s) ago views 312
  

एनएच-9 पर युवक से मारपीट करने के आरोप में दो बीबीए छात्र गिरफ्तार।



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। एनएच-नौ पर शुक्रवार रात युवक को सिर्फ कार टकराने पर बुरी तरह मारपीट करने वाले दो आरोपित कविनगर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिए। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपित चचेरे भाई हैं और नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी में बीबीए के छात्र हैं।

आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि कार टकराने पर वह गुस्से में आ गए थे जिसके कारण मारपीट हो गई। दोनों आरोपित वेव सिटी में किराए पर रहते हैं। जबकि उन्होंने अपने परिचितों को कार में टक्कर लगने पर बुलाया था। दो आरोपित दोपहिया पर आए थे। पुलिस उन दोनों की भी तलाश कर रही है।

एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य के मुताबिक पकड़े गए आरोपित अमरोहा की आवास विकास कालोनी निवासी आयुष चौहान और अमरोहा के अपमरौला गांव निवासी अंकित कुमार हैं। दोनों गलगोटिया यूनिवर्सिटी से बीबीए कर रहे हैं और वेव सिटी में किराए पर रहते हैं। एसीपी का कहना है कि घटना के समय कार में दो ही युवक सवार थे।

वेव सिटी निवासी पंकज कुमार की कुमार में टक्कर लगने पर आरोपितों ने फोन कर अपने दो और साथियों को बुलाया था। दोनों आरोपितों ने आते ही पीड़ित पंकज कुमार के साथ मारपीट कर दी। चारों आरोपितों ने करीब 10 मिनट तक पंकज को सड़क पर घसीटकर बुरी तरह पीटा था। दोनों आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस फरार आरोपितों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- लोनी डंपिंग ग्राउंड का विरोध: पुलिस और प्रदर्शनकारियों में तीखी झड़प, लाठीचार्ज में कई घायल
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160504