search

मुस्‍ल‍िम सहेलियों ने ह‍िंंदू सहेली को जाल में फंसाया, नशीला पदार्थ देकर भाई से कराया दुष्कर्म; पूरे परिवार पर FIR

cy520520 2026-2-15 23:56:08 views 1253
  

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र



जागरण संवाददाता, बरेली। 10वीं की छात्रा को षड्यंत्र में फंसाकर हैवानियत की गई। मुस्लिम सहेलियां उसे बहाने से घर बुलाकर ले गईं, फिर नशीला पदार्थ देकर अपने भाई अनस को सौंप दिया। अनस से उससे दुष्कर्म कर वीडियो बना ली। रविवार को छात्रा की शिकायत पर नवाबगंज थाने में अनस, उसकी दोनों नाबालिग बहनों व माता, पिता पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

पीड़ित का आरोप है कि अनस व उसकी बहनों ने धमकाया कि यदि शिकायत की तो अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दी जाएगी। पीड़ित छात्रा के पिता उत्तराखंड में नौकरी करते हैं इसलिए वह अपनी मां के साथ गांव में रहती है। उसने बताया कि शनिवार को स्कूल के वार्षिकोत्सव में शामिल होने गई थी।

छोटा भाई वहां कुछ देर रुककर लौटा आया। दोपहर को छुट्टी होने पर उसके साथ पढ़ने वाली नाबालिग दो मुस्लिम बहनों ने रोक लिया। बातचीत के दौरान दोनों ने कहा कि घर पर जरूरी काम है, इसलिए साथ चलो। उससे मना किया तो नशीला खाद्य पदार्थ देकर बेसुध कर दिया। इसी अवस्था में दोनों सहेलियां पैगा गांव स्थित अपने घर ले गईं।

नशा होने के कारण विरोध नहीं कर पा रही थी मगर, मस्तिष्क काम कर रहा था। वहां दोनों सहेलियों ने एक कमरे में बंद कर दिया, वहां उनका भाई अनस पहले से था। उसने दुष्कर्म किया। कमरे के बाहर दोनों सहेलियां व उसके माता, पिता थे। दुष्कर्म कर अनस भाग गया। छात्रा के पिता के अनुसार, शनिवार शाम को उसे तलाशने निकले थे।

इसकी भनक लगने पर अनस के स्वजन छात्रा को बेसुध अवस्था में गांव के बाहर छोड़कर भाग गए। इंस्पेक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में शिकायती पत्र के आधार पर अपहरण, दुष्कर्म, धमकी और पाक्सो एक्ट में प्राथमिकी पंजीकृत कर आरोपित की तलाश जारी है।




यह भी पढ़ें- मथुरा से बरेली तक का सफर होगा आसान, चौबारी तिराहे पर शुरू हुआ पिलर का काम; देखें पूरी रिपोर्ट
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725