search

पटना NEET छात्रा मौत मामला: परिजनों को CBI पर भरोसा, बोले- सच्चाई आएगी सामने

LHC0088 Yesterday 23:56 views 581
  

जांच करने पहुंची सीबीआई। (सांकेतिक फोटो)



जागरण संवाददाता, जहानाबाद। नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में अब परिवार को न्याय की नई उम्मीद बंधी है।

गांव से सीबीआई की टीम के लौटने के बाद स्वजनों ने जांच पर पूरा भरोसा जताया है। परिजनों का कहना है कि सीबीआई ने कई अहम बिंदुओं पर उनसे विस्तार से जानकारी ली है, जिससे उन्हें निष्पक्ष जांच और न्याय मिलने की उम्मीद और मजबूत हुई है।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि जांच के दौरान टीम ने घटनाक्रम से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सवाल किए और पूर्व में हुई जांच की प्रगति के बारे में भी जानकारी जुटाई।

स्वजनों के अनुसार, सीबीआई अधिकारियों ने पूरे धैर्य के साथ उनकी बातें सुनीं और सभी तथ्यों को गंभीरता से नोट किया। इससे उन्हें यह विश्वास हुआ है कि मामले की तह तक जाकर सच्चाई सामने लाई जाएगी।

बताया जाता है कि रविवार को सीबीआई की 18 सदस्यीय टीम लगभग आधा दर्जन वाहनों के काफिले के साथ गांव पहुंची थी। टीम के सदस्य वाहनों से उतरते ही सीधे छात्रा के घर पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार के लोगों से आवश्यक पूछताछ की।

इस दौरान टीम ने घटनास्थल से जुड़े तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के संबंध में भी जानकारी ली।जांच के दौरान सीबीआई के अधिकारी मीडिया से दूरी बनाए रहे।

मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों से टीम के सदस्यों ने किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने से परहेज किया। अधिकारियों का पूरा फोकस जांच प्रक्रिया पर ही केंद्रित रहा।

स्वजनों का कहना है कि अब उन्हें उम्मीद है कि सीबीआई की निष्पक्ष और गहन जांच से दोषियों की पहचान होगी और छात्रा को न्याय मिलेगा। गांव में भी सीबीआई की कार्रवाई को लेकर चर्चा का माहौल है और लोग जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- पटना NEET छात्रा मौत मामले में CBI टीम पहुंची जहानाबाद, परिजनों से साढ़े 3 घंटे की पूछताछ
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160399