search

शादी समारोह में दबिश देने पहुंची पुलिस पर युवकों ने बोला हमला, दुष्कर्म के आरोपी को भगाया

deltin33 Yesterday 23:26 views 662
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरणा टीम, आगरा। दुष्कर्म के आरोपित को पकड़ने के लिए दबिश देने गयी हरीपर्वत थाने की पुलिस के साथ फर्रूखाबाद में युवकों ने हमला बोल दिया। पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। हंगामे और विरोध के दौरान शादी समारोह में शामिल आरोपित मौके से भाग निकला। मौके से पकड़े गए दो युवकों का पुलिस ने शांति भंग में चालान किया है।

फर्रूखाबाद के थाना कोतवाली शहर क्षेत्र निवासी एक अधिवक्ता की बेटी की शनिवार की शादी थी। समारोह का आयोजन कादरी गेट क्षेत्र में सेलिब्रेशन गेस्ट हाउस में था। जिसमें लड़की पक्ष की ओर से वृंदावन निवासी संतोष कुमार शामिल होने आया था। संतोष कुमार के विरुद्ध हरीपर्वत थाने में डेढ़ महीने पूर्व युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज है।

आरोपित के विरुद्ध न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किए हुए हैं। आरोपित की लाेकेशन मिलने पर दारोगा वैशाली के साथ पुलिस टीम शनिवार रात पौने दो बजे गेस्ट हाउस पर दबिश देने गयी थी। कादरीगेट थाने की पुलिस भी साथ थी। पुलिस ने आरोपित संतोष कुमार को दबोच लिया। जिस पर शादी समारोह में शामिल युवकों ने हंगामा कर दिया।

पुलिसकर्मियों से हाथापाई कर दी, उसकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। इस बीच आरोपित मौका देख वहां से भाग निकला। हंगामा बढ़ता देख अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। कादरीगेट थाना प्रभारी कपिल कुमार चौधरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने फर्रूखाबाद के नाला मछरट्टा निवासी उत्सव मिश्रा और विकास अग्निहोत्री को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को शांति भंग में चालान किया है। इंस्पेक्टर हरीपर्वत नीरज शर्मा ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध न्यायालय से कुर्की पूर्व कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया जाएगा। उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- आगरा पुलिस की कार्रवाई: दिल्ली के शोरूम से हुई चोरी का खुलासा, अंतरराज्यीय चोर गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471635