search

PMCH: अब हर दिन होंगी सभी जरूरी ब्लड जांच, अधीक्षक का न‍िर्देश, मरीजों को बड़ी राहत

deltin33 2026-2-15 20:27:34 views 1063
  

पीएमसीएच में बड़ी संख्‍या में आते हैं मरीज। सांकेत‍िक तस्‍वीर  



जागरण संवाददाता, पटना। बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच (PMCH) में महत्वपूर्ण ब्लड जांच को सप्ताह में तीन दिन तक सीमित किए जाने की सूचना के बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले में संज्ञान लिया है।

अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने पैथोलाजी विभागाध्यक्ष के साथ बैठक की। इसमें तय किया गया कि अब सभी प्रकार की जांच हर दिन की जाएंगी, ताकि मरीजों को किसी तरह की असुविधा न हो।
पहले तीन दिन ही होती थी कई जांच

राजेंद्र सर्जिकल वार्ड स्थित पैथोलाजी विभाग में चस्पा सूचना के अनुसार एफटी3, एफटी4, टी3, टी4, टीएसएच, विटामिन-डी, विटामिन-बी12, एंटी-सीसीपी, प्रोलैक्टिन तथा पीएसए (फ्री व टोटल) जैसी जांचें सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही की जा रही थीं।

इन जांचों की सलाह बड़ी संख्या में मरीजों को दी जाती है। ऐसे में अन्य दिनों में आने वाले मरीजों को अगली तिथि तक इंतजार करना पड़ रहा था, इससे उपचार की प्रक्रिया प्रभावित होने की शिकायतें सामने आ रही थीं।

ग्रामीण और दूर-दराज जिलों से आने वाले मरीजों व परिजनों का कहना था कि सीमित दिनों में जांच होने से लंबी कतारें लग रही थीं।

कई मरीजों को दोबारा अस्पताल आना पड़ रहा था, इससे समय और आर्थिक बोझ बढ़ रहा था। कुछ मामलों में रिपोर्ट में देरी से इलाज शुरू होने में भी विलंब हो रहा था।
संसाधन और मानवबल की कमी बनी चुनौती

अस्पताल सूत्रों के अनुसार मरीजों की बढ़ती संख्या और सीमित मानव संसाधन के कारण जांच की समय-सारिणी में बदलाव किया गया था।

बताया जाता है कि कई डाक्टरों को पीएमसीएच में नियुक्ति के बाद प्रतिनियुक्ति व अवकाश लेने के कारण परेशानी बढ़ गई है।

पीएमसीएच में पुनर्निर्माण के बाद सुविधाओं के विस्तार की प्रक्रिया जारी है, लेकिन कई विभागों में डाक्टरों और फैकल्टी की कमी अब भी चुनौती बनी हुई है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131