search

मैट्रिक परीक्षा में बेहतर अंक की ‘गारंटी’ का खेल, गिरोह का भंडाफोड़; मोबाइल सिम, ब्लूटूथ जब्त

LHC0088 2026-2-15 20:27:19 views 1263
  

मैट्रिक परीक्षा में फर्जीवाड़ा



जागरण संवाददाता, नवादा। जिले में 17 फरवरी से मैट्रिक परीक्षा शुरू हो रही है। इसी बीच नवादा नगर थाना की पुलिस ने परीक्षा में बेहतर अंक दिलाने की गारंटी देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ के आधार पर अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। कार्रवाई नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर प्रसाद के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और आसूचना के आधार पर कार्रवाई की।
पटेल नगर में देर रात छापेमारी

शनिवार की देर रात करीब 11-12 बजे के बीच नगर थाना क्षेत्र के पटेल नगर में छापेमारी की गई। मोहल्ला निवासी कृष्णा प्रसाद के बेटे विकास रंजन के घर पर पुलिस पहुंची।
वहां से एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसकी पहचान रोह थाना क्षेत्र के मोरमा गांव निवासी शशिभूषण यादव के पुत्र नवीन कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। गिरफ्तार युवक से लगातार पूछताछ की जा रही है।
व्हाट्सग्रुप के जरिए चल रहा था संपर्क

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित युवक ने कई व्हाट्सग्रुप ग्रुप बना रखे थे। इन्हीं ग्रुप के माध्यम से वह परीक्षार्थियों और अन्य बदमाशों के संपर्क में था। मैट्रिक परीक्षा में फर्जीवाड़ा कर अधिक अंक दिलाने की सेटिंग की जा रही थी। अलग-अलग अंक प्रतिशत दिलाने के नाम पर रुपये तय किए गए थे। युवक के संपर्क में कई परीक्षार्थी और अभिभावक थे। तीन परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड भी व्हाट्सग्रुप पर मिले हैं।
दूसरे को बैठाकर परीक्षा दिलाने की तैयारी

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि वास्तविक परीक्षार्थी की जगह दूसरे को बैठाकर परीक्षा दिलाने की योजना थी। पुलिस ने इस संबंध में कई अहम सुराग जुटाए हैं। तकनीकी जांच के आधार पर गिरोह की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। इसके बाद सटीक सूचना पर छापेमारी की गई। गिरफ्तार युवक को मास्टर माइंड बताया जा रहा है। मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
मोबाइल सिम, ब्लूटूथ और गेस पेपर जब्त

पुलिस ने आरोपित के पास से एक कंपनी का सिम बरामद किया है। इसके साथ ही एक ब्लूटूथ डिवाइस भी जब्त किया गया है। बड़ी मात्रा में परीक्षा का गेस पेपर भी मिला है। तीन परीक्षार्थी जांच के दायरे में हैं और उनके एडमिट कार्ड की जांच हो रही है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचारमुक्त कराने के लिए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126