search

लखीसराय में हैवानियत: फूल तोड़ने गई 7 साल की बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

LHC0088 3 hour(s) ago views 527
  

बच्ची के साथ दुष्कर्म। (सांकेतिक फोटो)



संवाद सूत्र, मेदनीचौकी(लखीसराय)। मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के देवघरा गांव में रविवार को फूल तोड़ने गई एक 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।

आरोपी गोपाल मिश्रा को ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार देवघरा गांव में रविवार की सुबह करीब 9:00 बजे शिवरात्रि के मौके पर पूजा करने के लिए फूल तोड़ने गई 7 वर्षीय बच्ची का गांव के ही रतिकांत मिश्रा उर्फ बच्चन बाबा के पुत्र गोपाल मिश्रा (35) द्वारा फूल देने के बहाने घर में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

आरोपी गोपाल मिश्रा को ग्रामीणों ने उसके घर से पकड़ कर लिया है और पुलिस को सुपुर्द कर दिया। घटना के संबंध में बताया गया कि पीड़ित बच्ची खून से लथपथ किसी तरह से भाग कर अपने घर पहुंची।

बच्ची को बिल्कुल नग्न अवस्था में खून से लथपथ देख उसकी मां ने बच्ची से घटना के संबंध में पूछने पर बताया कि गांव के ही गोपाल मिश्रा ने उनके साथ घर में ले जाकर घटना को अंजाम दिया है।
घर से आरोपी को पकड़ा

इसके बाद पीड़ित बच्ची की मां ने आस-पड़ोस के लोगों को घटना के विषय में बताया और पुलिस को भी घटना की सूचना दी। ग्रामीणों द्वारा आरोपी युवक को घर से पकड़ लिया।

सूचना पर पहुंची मेदनी चौकी पुलिस ने तत्काल युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर युवक ने घटना के संबंध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस द्वारा पीड़ित बच्ची का इलाज हेतु सदर अस्पताल लखीसराय में भर्ती कराया गया है जहां बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रहा है।

इस संबंध में थाना अध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी हुई है। घटनास्थल से बच्ची के खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं।
खून से लथपथ थी बच्ची

इधर पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि सुबह पूजा करने के लिए बच्ची फूल तोड़ने के लिए गई थी। इसी दौरान आरोपी गोपाल मिश्रा ने बच्ची को फूल देने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने घर लेकर चले गए और बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया उनकी बच्ची किसी तरह से आरोपी के चंगुल से भाग कर नग्न अवस्था में खून से लथपथ दौड़ते हुए घर आई।

बच्ची के हालात देखकर उसे कुछ समझ में नहीं आया तत्काल बच्ची से पूछताछ करने में घटना की सारी जानकारी उन्हें बतायी। बच्ची के पिता मजदूरी करने बेंगलुरु गए हुए हैं। बच्ची की मां अपने तीन बच्चों के साथ गांव में ही रहती है।

घटना को लेकर लखीसराय एसडीपीओ शिवम कुमार मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर थाना अध्यक्ष चितरंजन कुमार आवश्यक को निर्देश दिया। पीड़ीत बच्ची के मेदनी चौकी थाना के एस आई नीतू भारती के प्रतिरक्षण में इलाज हेतु सदर अस्पताल लखीसराय में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें- बिहार में दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या, आक्रोशित भीड़ ने दुकान फूंकी; आरोपी गिरफ्तार
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160328