search

100 करोड़ से इसी माह शुरू होगा बागेश्वरी गुमटी आरओबी का निर्माण, 22 को व‍िधानसभा अध्‍यक्ष करेंगे भूमि पूजन

LHC0088 3 hour(s) ago views 342
  

गयाजी में बनेगा रेल ओवरब्र‍िज। सांकेत‍िक तस्‍वीर  



जागरण संवाददाता, गयाजी। गयाजी के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। गया–पटना सड़क मार्ग पर बागेश्वरी गुमटी पर बनने वाले आरओबी (रेल ओवर ब्रिज) की बहुप्रतीक्षित प्रतीक्षा अब समाप्त होने जा रही है।

इसी माह करीब 100 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य शुरू होगा, जबकि 22 फरवरी को भूमि पूजन किया जाएगा। शनिवार देर शाम जिला अतिथि गृह में आयोजित विभागीय बैठक में बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह नगर विधायक डा. प्रेम कुमार ने आरओबी निर्माण शीघ्र शुरू करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण हर हाल में पूरा किया जाए। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि निर्माण से पहले भारी वाहनों के लिए डायवर्जन आवश्यक है।

इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि डायवर्जन मार्ग ऐसा तय किया जाए, जिससे वाहन चालकों को किसी तरह की असुविधा न हो।
मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा से मिली रफ्तार

गौरतलब है कि मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान नगर विधायक ने बागेश्वरी गुमटी पर लगने वाले जाम से निजात के लिए आरओबी का प्रस्ताव रखा था। मुख्यमंत्री ने इसे स्वीकार करते हुए आधारशिला रखी थी, जिसके बाद निर्माण प्रक्रिया तेज हुई।
भूमि अधिग्रहण में तेजी के निर्देश

अध्यक्ष ने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। अधिकारियों के अनुसार, आरओबी के लिए 228 प्लॉट चिन्हित कर गजट प्रकाशित किया जा चुका है।

गजट प्रकाशन के 60 दिनों के भीतर भू-स्वामियों को दस्तावेजों के साथ दावा करना होगा, तभी मुआवजा मिलेगा। चिन्हित भूमि में छह जिला परिषद, आठ नगर निगम, दो बिहार सरकार और शेष निजी भूमि शामिल हैं।

आरओबी के बनते ही बागेश्वरी गुमटी और गया-पटना सड़क मार्ग पर जाम की समस्या इतिहास बन जाएगी—यह परियोजना शहर की ट्रैफिक व्यवस्था के लिए मील का पत्थर साबित होने वाली है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160235