search

JEE Mains Result 2026 Link: जेईई मेन सेशन-1 रिजल्ट लिंक jeemain.nta.nic.in पर होगा एक्टिव, 4 स्टेप्स में चेक कर सकेंगे नतीजे

cy520520 3 hour(s) ago views 176
  

JEE Main Session 1 result 2026



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। जेईई मेन सेशन 1 एग्जाम में भाग लेने वाले 13 लाख से अधिक स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा इस परीक्षा का रिजल्ट (JEE Main Session 1 Result) कल यानी 16 फरवरी को जारी कर दिया जायेगा। परिणाम की घोषणा होने के बाद डायरेक्ट लिंक ऑनलाइन माध्यम से एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर एक्टिव हो जायेगा। इसके बाद परीक्षार्थी लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके रिजल्ट की जांच के साथ ही अपना स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे।
रिजल्ट चेक करने के लिए एडमिट कार्ड अभी ढूंढ़कर रख लें पास

जेईई मेन रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए छात्रों को एप्लीकेशन नंबर एवं पासवर्ड दर्ज करना होगा। ऐसे में अगर आपको अपनी आवेदन संख्या याद नहीं है तो अभी से एडमिट कार्ड ढूंढ़कर अपने पास रख लें। इससे नतीजे आते ही आप तुरंत ही आसानी से परिणाम की जांच कर पाएंगे।
केवल 4 स्टेप्स में चेक किये जा सकेंगे नतीजे

जेईई मेन रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स स्वयं ही केवल 4 स्टेप्स को फॉलो करके मोबाइल या लैपटॉप/ डेस्कटॉप/ टैबलेट की मदद से रिजल्ट चेक कर सकेंगे। स्टेप्स निम्नलिखित हैं-

  • स्टेप 1: जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट 2026 जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
  • स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर LATEST NEWS में सेशन 1 रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • स्टेप 3: अब आपको एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरकर लॉग इन करना होगा।
  • स्टेप 4: इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
  
इन डेट्स में हुई थी परीक्षा

जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा का आयोजन 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को करवाया गया था।
सेशन 2 एग्जाम के लिए 25 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन का मौका

एनटीए द्वारा कल रिजल्ट घोषित हो जायेगा। इसके बाद जो छात्र परीक्षा में अच्छी रैंक प्राप्त नहीं करते हैं वे उसमें सुधार के लिए सेशन 2 की परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। सेशन 2 आवेदन पत्र भरने की लास्ट डेट 25 फरवरी निर्धारित है। दूसरे सत्र की परीक्षा का आयोजन 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 तक करवाया जायेगा।

यह भी पढ़ें- JEE Main 2026 Registration: जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम के लिए आवेदन हुए स्टार्ट, इस डेट तक फॉर्म भरने का रहेगा मौका
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157942