search

पुलिस कांस्टेबल की शादी में अपराधियों ने उड़ाए पैसे, खाकी हुई शर्मसार; SP ने किया सस्पेंड

Chikheang 3 hour(s) ago views 939
  

पुलिस कांस्टेबल ने शादी में बुलाए आठ अपराधी (प्रतीकात्मक फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान के झालावाड़ में एक पुलिस कांस्टेबल अशोक बिश्नोई की शादी थी। अशोक बिश्नोई ने अपनी शादी में आठ अपराधियों को बुलाया। इस बात की खबर मिलने के साथ ही सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस अमित कुमार ने अशोक बिश्नोई को सस्पेंड कर दिया।

राजस्थान के झालावाड़ में एक पुलिस कांस्टेबल अशोक बिश्नोई की शादी थी। अशोक बिश्नोई ने अपनी शादी में आठ अपराधियों को बुलाया। इस बात की खबर मिलने के साथ ही सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस अमित कुमार ने अशोक बिश्नोई को सस्पेंड कर दिया।
पुलिस कांस्टेबल ने शादी में बुलाए 8 अपराधी

अशोक बिश्नोई नागौर जिले के चावड़िया गांव से है। यह 2015 से ही पुलिस विभाग में काम कर रहे थे। पुलिस कांस्टेबल की शादी 1 और 2 फरवरी को नागौर में ही हुई।

शादी समारोह के कुछ फोटो और वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें अपराधी दूल्हे पर पैसे लुटाते और फोटो क्लिक करवाते नजर आए।

अशोक बिश्नोई ने शादी में झालवाड़ और मध्य प्रदेश के तस्करों को बुलाया। पुलिस कांस्टेबल ने उन अपराधियों को भी बुलाया, जो अभी भी अपराध कर रहे हैं।

अशोक बिश्नोई की शादी में तस्करों के आने की शिकायत गुप्त रूप से एसपी अमित कुमार तक पहुंचाई गई। शिकायत मिलने के साथ ही मामले को गंभीर रूप से लेते हुए जांच पिड़ावा डिप्टी को सौंप दी गई।
पुलिस कांस्टेबल सस्पेंड

जांच में यह बात सामने आई कि शादी में कुल आठ अपराधी शामिल हुए थे। पुलिस विभाग ने इस मामले में सख्त रुख अपनाया और कांस्टेबल को बर्खास्त कर दिया।

पुलिस ने साफ तौर पर कहा कि लोगों के बीच निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए अपराधियों से किसी भी प्रकार की सांठगांठ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पत्नी को चाहिए था ट्रांसफर, हाई कोर्ट ने कहा- पुरुषों की परेशानियों को नजरअंदाज नहीं कर सकते; याचिका खारिज

यह भी पढ़ें- राजस्थान में नाबालिग स्कूली छात्रा से चार युवकों ने किया गैंगरेप, मुकदमा दर्ज
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162197