LHC0088 • 3 hour(s) ago • views 417
इंसेट में मृतक की फोटो। ऑटो।
जागरण संवाददाता, आगरा। आगरा के सैंया में ऑटो चालक की हत्या कर सड़क किनारे खाई में शव को फेंक दिया गया। उसका शव रविवार सुबह पानी में उतराता हुआ मिला। मृतक की पीठ पर मारपीट के निशान हैं और मुंह से खून निकल रहा था। राजस्थान के मनियां का रहने वाला विजय शनिवार शाम को घर से निकला था। रविवार सुबह सैंया पहुंचे स्वजन ने उसकी शिनाख्त की है। वहीं घटनास्थल पर एसीपी सुकन्या शर्मा मौके पर पहुंची हैं और छानबीन की है।
रविवार सुबह खेत पर जा रहे लोगों ने देखी लाश
रविवार सुबह करीब 10:30 बजे कस्बा सैंया निवासी लोग खेतों में काम करने जा रहे थे। तभी सैंया इरादतनगर मार्ग शुरू होते ही सड़क किनारे बनी खाई में भरे पानी मे एक नग्नावस्था में व्यक्ति का शव तैरता दिखा। ग्रामीणों ने उसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
शव की शिनाख्त मनियां के विजय के रूप में हुई
शव की शिनाख्त विजय पुत्र चरण सिंह निवासी हनोता थाना मनियां राजस्थान के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि विजय ऑटो चलता था। शनिवार शाम को दो अज्ञात युवक ऑटो में बैठकर विजय के साथ आए थे, जिनको वो जानते नहीं हैं।
थानाध्यक्ष सैंया गुरविंद्र सिंह ने बताया कि युवक का शव बरामद किया गया है। युवक की पीठ पर मारपीट के निशान भी हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। शव के पास ही मृतक का ऑटो भी बरामद हुआ है। |
|