search

Jharkhand News: पलामू में रात के अंधेरे में ट्रेन से कोयले की चोरी, विरोध करने पर रेलकर्मी पर पत्थरों से हमला

deltin33 4 hour(s) ago views 435
  

रेलकर्मचारी पर पत्थरों से हमला। फोटो जागरण



संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। डालटनगंज रेलवे स्टेशन के समीप नाइट पेट्रोलिंग के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक रेलकर्मी पर कथित कोयला माफिया ने हमला कर दिया। घटना में गैंग नंबर-03 में कार्यरत कर्मचारी आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे आदित्य नाइट पेट्रोलिंग पर थे। इसी दौरान किमी संख्या 285/33 के पास कुछ लोग ट्रेन से कोयला उतार रहे थे और ट्रैक पर बड़ी मात्रा में कोयला जमा कर दिया गया था। रेलवे सुरक्षा की दृष्टि से यह स्थिति बेहद खतरनाक थी।

रेलवे ट्रैक पर कोयला रखे जाने का आदित्य ने विरोध किया तो आरोप है कि 30 से 40 लोगों का समूह एकत्रित हो गया और पत्थर व गिट्टी से हमला कर दिया। पथराव में आदित्य के सिर पर गंभीर चोट लगी और वे बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
रेलवे सुरक्षा पर उठे सवाल

ट्रैक पर कोयला रखे जाने और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी पर हमले की घटना ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना न केवल रेलकर्मियों की सुरक्षा बल्कि यात्रियों की जान के लिए भी खतरा पैदा करती है।
कार्रवाई की मांग

रेल कर्मियों ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की मांग की है। मामले में रेलवे प्रशासन और आरपीएफ की ओर से जांच की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें- जमशेदपुर में खाना बनाने के दौरान फटा प्रेशर कुकर, 6 महीने के मासूम सहित 3 लोग घायल

यह भी पढ़ें- पोटका के घुटु मैदान में बाहरी शराबियों के जमावड़े पर रोक, ग्रामीणों ने दी चेतावनी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471453