search

UP Anganwadi Bharti 2026: यूपी के इन जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर पदों पर आवेदन का मौका, जानें लास्ट डेट पात्रता सहित पूरी डिटेल

cy520520 4 hour(s) ago views 1021
  

UP Anganwadi Recruitment 2026



जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी वर्कर (Aganwadi Worker) के रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है। यह भर्ती राज्य के विभिन्न जनपदों में निकाली गई है। जो भी महिला उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकती हैं। आपकी इसके अलावा आप इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से भी भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म सीधे भर सकती हैं।
जिले के अनुसार भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से जिले के अनुसार रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आपको बता दें कि प्रत्येक जनपद के लिए आवेदन की लास्ट डेट भी अलग-अलग निर्धारित है। आप नीचे टेबल से जनपद वाइज भर्ती डिटेल चेक कर सकते हैं-
जिलापदों की संख्याफॉर्म भरने की लास्ट डेट
सहारनपुर23 4 मार्च 2026
मिर्जापुर15927 फरवरी 2026
बलिया13 27 फरवरी २०२६
जालौन6 21 फरवरी 2026  
फतेहपुर25  21 फरवरी 2026  
उन्नाव27 19 फरवरी 2026
मुजफ्फरनगर 74 19 फरवरी 2026


पात्रता एवं मापदंड

यूपी आंगनवाड़ी वर्कर पदों पर केवल महिला उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र हैं। अभ्यर्थी को उस जिले का निवासी होना चाहिए जिस जिले से भर्ती के लिए फॉर्म भर रहीं हैं। उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए, परास्नातक अधिकतम योग्यता है। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाली महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
एप्लीकेशन प्रॉसेस

  • आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर विजिट करें।
  • इसके बाद न्यू आंगनवाड़ी भर्ती रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर मांगी गई डिटेल दर्ज करके पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • इसके बाद फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
  

  • UP Aganwadi Worker 2026 Application form
  • नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।


सभी महिला उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती में शामिल होने के लिए पूर्ण रूप से निशुल्क फॉर्म भरा जा सकता है अर्थात सभी वर्ग की महिला उम्मीदवार पूर्ण रूप से निशुल्क आवेदन कर सकती हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें- इस राज्य में पुलिस कॉन्स्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड समेत विभिन्न पदों पर भर्ती का एलान, आवेदन 20 फरवरी से होंगे स्टार्ट
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157930