search

मोबाइल खोया, खाते से उड़ गए सात लाख रुपये; ठेकेदार ने पुलिस पर लगाए आरोप

cy520520 2026-2-15 10:26:32 views 1245
  

छह से लेकर 11 फरवरी तक खाते से निकाले गए सात लाख रुपये. Concept Photo



जागरण संवाददाता, हल्द्वानी । मकान निर्माण का कार्य करने वाले ठेकेदार का मोबाइल छह फरवरी को खो गया। मोबाइल में नेट बैंकिंग या किसी भी प्रकार की डिजिटल लेनदेन की एप भी डाउनलोड नहीं थी। उसके बाद भी ठेकेदार के खाते से छह से 11 फरवरी के बीच सात लाख रुपये निकाल लिए गए। ठेकेदार का आरोप है कि वह मोबाइल गुम होने की शिकायत करने काठगोदाम थाने गए थे, लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई।

काठगोदाम थाना क्षेत्र स्थित चौफुला निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि वह ठेकेदारी का काम करते हैं। कई लोगों के घर उन्होंने बनाए हैं, मकान मालिकों की ओर से दी गई धनराशि खाते में ही थी। वह छह फरवरी को क्षेत्र में किसी काम से निकले थे, लेकिन उनका मोबाइल कहीं गुम हो गया। काफी दूर पहुंचने के बाद जब उन्होंने अपनी जेब देखी तो उन्हें मोबाइल नहीं मिला। इसकी रिपोर्ट लिखवाने के लिए वह तत्काल काठगोदाम थाने में पहुंचे, जहां उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।

कहा कि मोबाइल फोन में आधार कार्ड, बैंक खाता और पैन कार्ड की सभी डिटेल्स पड़ी थी। कुछ दिन बाद जब वह बैंक पहुंचे तो उन्हें छह से 11 फरवरी तक के बीच में विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से खाते से सात लाख रुपये निकल जाने की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने इस धोखाधड़ी की शिकायत हल्द्वानी साइबर सेल में की। साइबर सेल प्रभारी गणेश मनोला ने बताया कि ठेकेदार की ओर से मिली शिकायत की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में नशे में बाइक से चिकित्सा अधीक्षक हरभजन को मारी टक्कर, आरोपित चालक हिरासत में

यह भी पढ़ें- पुलिस की गिरफ्त से बाहर चेन स्नेचर, हल्द्वानी में फिर झपटा मारकर लूट की वारदात
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725