search

जेबीवीएनएल का झटका: झारखंड में 60% तक बढ़ेगी बिजली दर! प्रस्ताव पर 27 को धनबाद में जनसुनवाई

deltin33 3 hour(s) ago views 564
  

बिजली दर बढ़ाने के प्रस्ताव पर धनबाद में होगी जनसुनवाई। (प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, धनबाद। कोयलांचल की जनता की जेब पर अब बिजली का भारी बोझ पड़ने वाला है। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने राज्य के उपभोक्ताओं को महंगाई का एक बड़ा झटका देने जा रही है। निगम ने बिजली की मौजूदा दरों में लगभग 60 प्रतिशत तक की बेतहाशा वृद्धि का प्रस्ताव झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग (जेएसइआरसी) को सौंपा है।

इस प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगने से पहले जनता की राय जानने के लिए 27 फरवरी को धनबाद के कोयला नगर स्थित सामुदायिक भवन में जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शहर के प्रबुद्ध नागरिक, व्यापारी और उपभोक्ता संगठन जेबीवीएनएल के अधिकारियों के सामने अपनी दलीलें रखेंगे।

वहीं निगम के इस प्रस्तावित बदलावों ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। जेबीवीएनएल के आंकड़ों पर गौर करें तो शहरी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली की दर 6.85 रुपये से बढ़ाकर सीधे 10.30 रुपये प्रति यूनिट करने का विचार है।

वहीं ग्रामीण इलाकों में जहां बिजली की उपलब्धता पहले ही चुनौती रहती है वहां भी दरें 6.70 रुपये से बढ़ाकर 10.20 रुपये करने का प्रस्ताव है। केवल यूनिट रेट ही नहीं बल्कि फिक्स्ड चार्ज में भी भारी उछाल की तैयारी है जो सीधे तौर पर हर महीने के बिल को प्रभावित करेगा।

आप को बता दें कि निगम के इस प्रस्ताव ने सिर्फ घरेलू ही नहीं बल्कि कामर्शियल और औद्योगिक श्रेणी को भी नहीं बख्शा है। व्यवसायियों के लिए दरें 11 रुपये प्रति यूनिट तक जा सकती हैं। औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए प्रस्तावित फिक्स्ड चार्ज और यूनिट दरों ने उद्यमियों की नींद उड़ा दी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471324