search

कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड के गेस्ट हाउसों का कायाकल्प करेगी धामी सरकार, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Chikheang 7 hour(s) ago views 796
  

कुंभ से पहले अतिथिगृहों का होगा कायाकल्प, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं



राज्य ब्यूरो, जागरण देहरादून। राज्य सरकार ने अगले वर्ष होने वाले अर्द्धकुंभ से पहले राजकीय अतिथि गृहों को आधुनिक, सुरक्षित और आकर्षक स्वरूप देने की कवायद तेज कर दी है। इस कड़ी में सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग डॉ आर राजेश कुमार ने देहरादून के गेस्ट हाउसों का निरीक्षण कर व्यवस्था का आकलन किया।

उन्होंने कहा कि राज्य की छवि इन अतिथि गृहों से जुड़ी है, इसलिए यहां ठहरने वाले विशिष्ट अतिथियों और अधिकारियों को उच्च स्तरीय, सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिलना चाहिए।

सचिव राज्य संपत्ति ने शनिवार को पहले गढ़ी कैंट स्थित राज्य अतिथि गृह बीजापुर का निरीक्षण किया। उन्होंने इसे दुरुस्त करने की कार्ययोजना को साझा गया। बताया कि यह कार्य तीन चरणों में होगा। पहले चरण में संपूर्ण मरम्मत, वीवीआईपी कक्षों का उच्चीकरण, क्षतिग्रस्त फर्नीचर को बदलने और सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करना होगा।

दूसरे चरण में कक्षों व बालकनी की प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने और सौंदर्यीकरण पर ध्यान दिया जाएगा। तीसरे चरण में ड्राइंग रूम, गार्ड कक्ष और खुले प्रांगण की मरम्मत तथा समुचित लाइटिंग सुनिश्चित की जाएगी।

इसके बाद सचिव ने रेसकोर्स स्थित ऑफिसर्स ट्रांजिट हास्टल का निरीक्षण किया। यहां इस समय रंगाई-पुताई, शौचालय नवीनीकरण, नई लिफ्ट स्थापना, फाल्स सीलिंग, विद्युत वायरिंग और अतिरिक्त कक्ष निर्माण जैसे कार्य प्रगति पर हैं। इस दौरान उन्होंने पार्किंग क्षेत्र के पास नौ नए कक्षों के निर्माण की भी स्वीकृति दी। इन सभी कमरों में डाटा केबलिंग और नया इंटरकॉम सिस्टम लगाया जाएगा।

सचिव राज्य संपत्ति ने कहा कि कुंभ-2027 को ध्यान में रखते हुए सभी कार्य गुणवत्ता और समयसीमा के साथ पूरे किए जाएं, ताकि राज्य की आतिथ्य परंपरा वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना सके।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162083