search

CUET स्कोर से तय होगा दाखिला, जुलाई से शुरू होगी जेएनयू की यूजी प्रवेश प्रक्रिया

LHC0088 3 hour(s) ago views 164
  

जेएनयू में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जुलाई से शुरू होगी।



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जुलाई 2026 से शुरू होने जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस वर्ष भी दाखिला कामन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-यूजी) 2026 के अंकों के आधार पर होगा, जिसका आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा किया जाएगा।

प्रवेश कार्यक्रम के संभावित कैलेंडर के अनुसार जुलाई में पंजीकरण, आवेदन सुधार विंडो और पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी, जबकि अगस्त में दूसरी सूची और अंतिम प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। चयनित अभ्यर्थियों को प्री-एनरोलमेंट रजिस्ट्रेशन, दस्तावेज सत्यापन और शुल्क जमा करने जैसे चरण समयसीमा के भीतर पूरे करने होंगे। इस प्रक्रिया के लिए तारीखों की जल्द ही घोषणा की जाएगी।

योग्यता मानदंड के तहत अधिकांश बीए (ऑनर्स) कार्यक्रमों के लिए अभ्यर्थी का कम से कम 17 वर्ष का होना और 10+2 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है, हालांकि पाठ्यक्रम के अनुसार पात्रता अलग-अलग हो सकती है। कटआफ अंक कार्यक्रम, श्रेणी और आवेदकों की संख्या के आधार पर तय होंगे।

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी, जिसमें अभ्यर्थियों को पोर्टल पर पंजीकरण कर व्यक्तिगत व शैक्षणिक विवरण भरना, फोटो-हस्ताक्षर अपलोड करना और शुल्क जमा करना होगा। अधूरी जानकारी या शुल्क के बिना आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे सभी अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से जांचते रहें, ताकि किसी महत्वपूर्ण तिथि से चूक न हो।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-गाजियाबाद की हवा फिर हुई \“खराब\“, IMD ने बताया- कैसा रहेगा आज का मौसम
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159983