search

कहां हैं आग बुझाने वालीं बाइकें? गली में नहीं पहुंच सकी फायर ब्रिगेड; गाजियाबाद में धधके फ्लैट में 2 बेहोश

cy520520 2026-2-15 00:56:15 views 740
  

गाजियाबाद में फ्लैट में लगी आग। वीडियो ग्रैब



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र की बॉम्बे काॅलोनी में जीडीए सोसायटी के फ्लैट में शनिवार को आग लग गई। गली संकरी होने के कारण मौके पर अग्निशमन विभाग की गाड़ी नहीं पहुंच पाई। आग बुझाते समय धुएं से दो लोग बेहोश हो गए। आग लगने की जानकारी मिलने पर अन्य फ्लैटों से लोग बाहर निकल आए।

बाॅम्बे काॅलोनी में जीडीए सोसायटी में वीर पाल परिवार के साथ रहते हैं। वीरपाल की छोटी बेटी घर पर थी। परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए थे। बेटी भी ताला लगाकर ट्यूशन पढ़ने चली गई। जब वह ट्यूशन से लौटी उनके फ्लैट के बाहर भीड़ लगी थी।

फ्लैट में आग लग रही थी। आसपास के फ्लैटों में रहने वाले लोग बाहर निकल आए थे। लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दो। परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। संकरी गली होने के कारण अग्निशमन की गाड़ी वहां तक नहीं पहुंच सकी।

स्थानीय लोग खुद ही आग बुझाने में जुट गए। पड़ोसियों ने सबमर्सिबल से आग बुझाना शुरू किया। दरवाजे ताला लगा था। आग लगने के कारण वह खुल नहीं रहा था। खिड़की से आग नहीं बुझ रही थी। लोगों ने फ्लैट की दीवार तोड़कर आग बुझाई।

आग बुझाने में ढाई घंटे का समय लग गया। आग में घर में रखा सामान, पैसे, ज्वेलरी जल गए। वीरपाल के बेटे देव ने बताया कि वह और एक अन्य युवक मनीष आग बुझाते में धुएं में घिर गए। इस दौरान वह बेहोश हो गए। अन्य लोगों ने उन्हें अंदर से निकाला।
अग्निशमन विभाग की खुली पोल

अग्निशमन विभाग के पास अग्निशमन की बाइकें हैं। संकरी गलियों में बाइकों का प्रयोग किया जाता है। विभाग का दावा है कि संकरी गलियों में आग बुझाने के लिए पानी लेकर बाइकें मौके पर पहुंचती हैं।

जब आग लगती हो तो सूचना देने वाले से पहले ही पूछ लिया जाता है कि जहां आग लगी हैं वहां की गली संकरी तो नहीं है। शनिवार को यहां आग लगी, लेकिन विभाग की बाइकें आग बुझाने नहीं पहुंची।


आग बुझाने की बाइकें बाहर गई हुई हैं। अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। टीम ने आग बुझाने में मदद की थी। संकरी गली होने के कारण गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी।

- राहुल पाल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी


यह भी पढ़ें- 15 मिनट के अंदर रोजगार की गारंटी, गाजियाबाद में पायलट प्रोजेक्ट \“ONEST\“ लॉन्च; कंपनियों से सीधा संपर्क
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725