search

बेटी को घूरने का विरोध करने पर श्रावस्ती में परिवार पर हमला, बाइक को भी मारी टक्कर

deltin33 2026-2-14 22:27:35 views 1241
  



जागरण संवाददाता, श्रावस्ती। नवीन माडर्न श्रावस्ती क्षेत्र के विजयीपुरवा गांव में बेटी को घूर कर देखने का विरोध करने पर माता-पिता और नाबालिक बेटी की पिटाई कर आरोपितों ने घायल कर दिया। शिकायत लेकर बाइक से थाने की ओर जाते समय रास्ते में आरोपितों ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों पक्षों ने तहरीर थाने में दी है।

ग्राम पंचायत खरगौरा बस्ती के विजयीपुरवा निवासी भजनलाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वे सड़क किनारे घर बना कर परिवार समेत रहते हैं। शनिवार को नाबालिक बेटी व पत्नी दरवाजे पर बैठी थीं । इसी दौरान पहुंचे दो आरोपित बेटी को घूरने लगे।

यह भी पढ़ें- फर्जी PCS ने जिम संचालक से की 48 लाख की ठगी, मार्केट में हॉल दिलाने के नाम पर ऐंठे पैसे

इसका विरोध करते हुए उन्हे डांटा तो आरोपित गाली देने लगे। इसका विरोध किया तो भजनलाल तथा उनकी बेटी और पत्नी पर हमला बोल दिया। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट व गाली गालौज का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131