search

काला जादू के नाम पर ठगी और हत्या के आरोपी कमरूद्दीन ने 4 साल में बनाई अकूत प्रॉपर्टी, लोनी में सीन रिक्रिएशन

deltin33 Yesterday 20:57 views 600
  

आरोपित कमरुद्दीन को लोनी लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस। जागरण



जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। दिल्ली में तीन लोगों की हत्या के आरोपित कथित काला जादू करने वाले स्वयंभू मौलाना कमरूद्दीन की रिमांड मिलने के बाद दिल्ली पुलिस उसे लोनी स्थित विजयनगर कॉलोनी में लेकर पहुंची। यहां उसके मकान व मकान में बनी मजार पर ले जाकर पुलिस ने पूछताछ की। स्थानीय लोगों के मुताबिक कमरूद्दीन की लोनी में करोड़ों की संपत्ति है, जो उसने पिछले चार साल में खड़ी की है।
जहां बैठा था कार में, वहां पहुंची पुलिस

अंदेशा है कि यह सारी संपत्ति उसने लोगों से ठगी की रकम से अर्जित की है। दिल्ली पुलिस ने उसे अलग-अलग स्थानाें पर ले जाकर पूछताछ की। पता चला है कि एक खाली पड़े प्लाॅट से वह तीन लोगों की कार में बैठकर गया था और दिल्ली ले जाकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस स्थान की भी पड़ताल की।

दिल्ली पुलिस शनिवार को करीब चार बजे कमरूद्दीन को विजयनगर लेकर पहुंची। इस दौरान भारी संख्या में दिल्ली का पुलिसबल मौजूद था। कमरूद्दीन के आने पर आस-पास के लोगों का भी हुजूम लग गया। पुलिस करीब 10 मिनट तक मकान के अंदर रहने के बाद, उसे मकान से लगभग 100 मीटर दूरी पर प्राॅपर्टी डीलर के ऑफिस के पास लेकर पहुंची। बताया जा रहा जिन तीन लोगों की उसने हत्या की है, घटना वाले दिन इसी स्थान से उनकी कार में बैठकर गया था।
बनाए दुकान, होटल और तीन प्लॉट

स्थानीय लोगों का कहना है कि कमरूद्दीन के पास लोनी में पांच से छह प्लाॅट हैं। जिस 80 गज के मकान में उसने मजार बनाई है, उसके बाहर उसके बेटे का बिस्मिल्ला के नाम से होटल है। पास में ही उसका एक 65 गज का प्लाॅट है, जिसमें उसका बेटा किराना की दुकान चलाता है। सामने मस्जिद के बराबर में एक 150 गज का प्लाॅट है। गली के कोने पर 100 गज का एक प्लाॅट है, जिसमें उसने फास्टफूड की दुकान खोली हुई है।
चार साल में बनाई प्रॉपर्टी

बताया जा रहा है कमरुद्दीन ने यह प्राॅपर्टी चार साल के अंदर बनाई है। चार वर्ष पूर्व अशोक विहार मार्ग पर किराए की दुकान लेकर एक छोटा सा होटल चलाता था। बताया गया है कि पास में बनी मस्जिद की जगह भी इसी की है। हालांकि, काॅलोनी वालों का कहना है कि मस्जिद लोगों के सहयोग से बनी है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली ट्रिपल मर्डर: तांत्रिक कमरुद्दीन को लेकर लोनी पहुंची पुलिस, घर की तलाशी में क्या मिला?
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471138