search

CM योगी ने ताल रिंग रोड फेज-टू का किया निरीक्षण, बोले- किसी भी स्थान पर न रहे संकुचन

deltin33 2026-2-14 19:27:20 views 1240
  

CM योगी ने ताल रिंग रोड फेज टू का किया निरीक्षण।



डिजिटल डेस्क, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ताल रिंग रोड के किसी भी स्थान पर संकुचन (कंजेशन) नहीं दिखना चाहिए। इसे लेकर अगर कहीं भी दिक्कत या अवरोध है तो उसे समय रहते दूर करा दिया जाए। सड़क पर पानी न जमा न होने पाए, इसका भी ध्यान रखा जाना चाहिए।

सीएम योगी शनिवार शाम मोहद्दीपुर से सहारा इस्टेट तक रामगढ़ताल के किनारे 28.60 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन 4.20 किलोमीटर लंबे ताल रिंग रोड का निरीक्षण कर रहे थे। इसका निर्माण गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से कराया जा रहा है।

शनिवार को निर्माण की प्रगति का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने ले आउट, ड्राइंग मैप और वीडियो का अवलोकन कर सड़क के बारे में हर पहलू की जानकारी ली।

  

निरीक्षण के दौरान सीएम ने निर्माण के शुरुआती ठिकाने पर कंजेशन दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क के किनारे नाले को टैप करने और ड्रेनेज सिस्टम को ठीक करने की भी हिदायत दी।

निर्माण की प्रगति पूछे जाने पर अफसरों ने सीएम को बताया कि रिंग रोड का निर्माण कार्य मई 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि रिंग रोड से कनेक्ट सहारा इस्टेट के पास एक नई जेटी भी बनाई जाएगी।

  

रिंग रोड पर 13.33 करोड़ रुपये की लागत से रोड के किनारे रिटेनिंग वाल, ड्रेन, एयरवाल्व चैंबर और मेनहोल की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य भी कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- CM Yogi ने बताया फोरलेन-सिक्सलेन से यूपी को कहां से कहां तक मिली कनेक्टिविटी, बोले- जाम से आती है जड़ता
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131