search

मुस्लिम प्रेमी के साथ मंदिर पहुंची हिंदू प्रेमिका, हिंदू संगठनों ने जमकर काटा बवाल; पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया

cy520520 2026-2-14 18:56:54 views 1253
  

हापुड़ में वैलेंटाइन डे पर एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के मंदिर पहुंचने पर हंगामा हो गया। इमेज एआई



केशव त्यागी, हापुड़। वैलेंटाइन डे को प्यार का प्रतीक माना जाता है, लेकिन शहर में एक लव स्टोरी ने तनावपूर्ण मोड़ ले लिया। शुक्रवार को जब एक मुस्लिम युवक और उसकी गर्लफ्रेंड दिल्ली रोड पर एक मंदिर में पहुंचे, तो हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और इसे लव जिहाद की साजिश बताते हुए जमकर हंगामा किया। इसके बाद, तुरंत ही शहर की पुलिस पहुंची और प्रेमी जोड़े को हिरासत में ले लिया।

दरअसल, शहर की आनंद विहार कॉलोनी का रहने वाला मुस्लिम युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में था। वे वैलेंटाइन डे मनाने के मूड में थे। युवती अपने बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए एक स्थानीय मंदिर गई, जहां वे गुलाब, चॉकलेट और एक कार्ड लेकर पहुंचे। पूजा-पाठ के बहाने दोनों अकेले में बातें कर रहे थे, तभी अचानक एक हिंदू संगठन के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि पुजारी से सूचना मिलने पर वे मंदिर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मुस्लिम युवक एक हिंदू लड़की के साथ मंदिर में घूम रहा है। लड़की की मांग में सिंदूर नहीं था, लेकिन वे एक-दूसरे का हाथ थामे हुए थे। यह साफ तौर पर लव जिहाद का मामला लग रहा था। हमने तुरंत बीच-बचाव किया।
पुलिस ने काबू में किए हालात

कुछ कार्यकर्ताओं ने युवक को धक्का दिया तो युवती डर के मारे चिल्लाने लगी। आस-पास भक्त जमा हो गए। सूचना मिलने पर थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। विश्व हिंदू परिषद मेरठ विभाग के मंत्री सुधीर अग्रवाल ने कहा कि वैलेंटाइन डे पश्चिमी संस्कृति का प्रतीक है, जो हमारी हिंदू परंपराओं को बर्बाद कर रहा है। खासकर जब मुस्लिम युवक हिंदू लड़कियों को निशाना बनाते हैं, तो यह चिंता की बात है।

हम मांग करते हैं कि पुलिस युवती को उसके परिवार को सौंप दे और युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। इस बीच, थाने के इंचार्ज इंस्पेक्टर विनोद पांडे ने कहा कि कपल को हिरासत में लेकर थाने लाया गया था।

शुरुआती पूछताछ में पता चला कि दोनों बालिग हैं और सहमति से यहां आए थे। फिर भी, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमने उन्हें हिरासत में लिया है। उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है। अगर कोई शिकायत मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: वैलेंटाइन डे पर बवाल: प्रेमी संग होटल जा रही थी पत्नी, पति ने पकड़ा और कर दी धुनाई; वीडियो वायरल
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725