search

BLO से छेड़छाड़, कार में जबरन बिठाने का प्रयास; फिरोजाबाद में दुस्साहसिक वारदात

deltin33 2 hour(s) ago views 182
  

सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



संस, जागरण. टूंडला (फिरोजाबाद)। ड्यूटी के दौरान महिला बीएलओ के साथ एक युवक कई महीनों से छेड़छाड़ कर रहा है। वह उस पर पति से तलाक लेने का दबाव बना रहा है। पीड़िता के ससुर ने आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी वृद्ध की पुत्रवधु सदर ब्लाक के एक गांव में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत है। प्रशासन ने उसकी ड्यूटी राजा का ताल चौकी अंतर्गत एक गांव में लगा दी है। कैंजरा निवासी सतेंद्र कुमार उसके साथ कई महीनों से छेड़छाड़ कर रहा है।

रास्ते में रोककर अश्लील हरकतें करता है। आरोपित ने बीएलओ के मोबाइल से निजी जानकारी निकाल कर अपने मोबाइल में ले ली हैं। अब वह पति से तलाक लेने का दबाव बनाता है।

आरोप है कि उसने 12 फरवरी को महिला को जबरन कार में बिठाने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी तरह भाग निकली। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह का कहना है कि पीड़िता के ससुर की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471043