search

फार्मर रजिस्ट्री में बड़ी कामयाबी; आधे से ज्यादा लक्ष्य पूरा, बिहार को मिलेगा 450 करोड़ का इंसेंटिव

cy520520 2026-2-14 16:56:39 views 1265
  

फार्मर रजिस्‍ट्री अभ‍ियान में 50 प्रत‍िशत का लक्ष्‍य हासिल। सांकेत‍िक तस्‍वीर  



राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Farmers Registry: उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि शनिवार की सुबह फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत 50 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है।

यह राज्य के लिए गर्व की बात है। मिशन मोड–3 के अंतर्गत तय समय-सीमा से पहले यह उपलब्धि हमारी टीम भावना और किसानों के सहयोग का परिणाम है।
इंसेंट‍िव के रूप में म‍िलेगी दूसरी क‍ि‍स्‍त

उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि के लिए केंद्र सरकार से 450 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त इंसेंटिव के रूप में प्राप्त होगी, जिससे किसानों के हित में योजनाओं को और गति मिलेगी।  

विभाग की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार राज्य में कुल 85,53,570 पीएम किसान लाभार्थियों के विरुद्ध 43,04,548 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री नामांकन पूरा हो चुका है, जो 50.3 प्रतिशत उपलब्धि दर्शाता है।

अभियान के तहत जिलों में राजस्व कर्मियों, अंचल अधिकारियों, कृषि अधिकारियों एवं सभी जिला प्रशासन की सक्रिय भागीदारी से शिविरों का आयोजन कर तेजी से नामांकन कार्य किया गया।
वैशाली राज्‍यभर में अव्‍वल

कई जिलों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। वैशाली ने 102 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज कर राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि शिवहर, बेगूसराय, कटिहार और बक्सर जैसे जिलों ने भी लक्ष्य के करीब या उससे अधिक प्रगति दर्ज की।

पीएम किसान से लिंक्ड फार्मर रजिस्ट्री के तहत भी 22,51,639 किसानों का नामांकन किया जा चुका है, जो 26.32 प्रतिशत है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार अब शेष किसानों के नामांकन पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है, ताकि शीघ्र ही शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा सके।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725