search

जम्मू-कश्मीर CM उमर और LG सिन्हा ने पूर्व मंत्रियों के निधन पर जताया गहरा शोक, कई अन्य नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि

deltin33 2 hour(s) ago views 910
  

कैप्शन: उपराज्यपाल सिन्हा और उमर अब्दुल्ला (फाइल फोटो)



राज्य ब्यूरो,जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला व प्रदेश कैबिनेट के विभिन्न मंत्रियों ने दो पूर्व मंत्रियों कमर अली अखून और पीरजादा गुलाम अहमद शाह के निधन पर गहरा दुख जताया है। उपराज्यपाल ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे।

उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के साथ गहरी संवेदना भी प्रकट की। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दुख जताते हुए लोगों की ज़िंदगी को बेहतर बनाने में उनके योगदान को याद किया और कहा कि उन्होंने ईमानदारी, लगन और संकल्पबद्धता के साथ जनता की सेवा की।

उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी, परिवहन मंत्री सतीश शर्मा, समाज कल्याण मंत्री सकीना इट्टू, जलशक्ति मंत्री जावेद अहमद राणा और कृषि मंत्री जावेद अहमउ डार ने शोक संतप्त परिवारों के साथ सहानुभूति जताई।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471004