search

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के युवाओं को एडीडीसी की प्रेरणा, आत्मनिर्भर भारत पर किया फोकस

LHC0088 4 hour(s) ago views 1031
  



जागरण संवाददाता, उधमपुर। आज का युवा नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बने। एडीडीसी उधमपुर ने उधमपुर स्थित उद्यमिता विकास संस्थान(जेकेईडीआई) के जिला केंद्र के दौरा कर प्रशिक्षणार्थी युवाओं से बातचीत के दौरान कही।

एडीडीसी जुगल किशोर आनंद ने कहा कि वर्तमान समय में स्वरोजगार ही आत्मनिर्भरता का सबसे मजबूत मार्ग है। उन्होंने युवाओं को समझाया कि नई सोच, दृढ़ संकल्प, बाजार की सही जानकारी तथा संसाधनों का उचित उपयोग किसी भी उद्यम को सफल बनाने की बुनियाद है।

उन्होंने कृषि आधारित कार्यों, पर्यटन, सूचना सेवाओं तथा स्थानीय उत्पादों से जुड़े कार्यों में व्यापक संभावनाएं बताते हुए युवाओं को सरकारी सहायता योजनाओं का लाभ उठाने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल कार्यपद्धति अपनाने पर भी जोर दिया।

एडीडीसी ने कहा कि यह प्रशिक्षण युवाओं को केवल ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि उन्हें व्यवहारिक अनुभव और मार्गदर्शन भी प्रदान करता है, जिससे वे अपने विचारों को सफल आजीविका में बदल सकते हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि ऐसे प्रयास जिले में स्वरोजगार को नई दिशा देकर रोजगार के अवसर बढ़ा कर स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेंगे।

इस दौरान प्रशिणार्थी युवाओं ने अपने अनुभवों को एडीडीसी के साथ साझा किया और विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे। जिनका उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा को शांत करने के साथ ही सभी को निरंतर परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने को प्रेरित किया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159696