UP Board Exam 2026 परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र पहुंचने के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई हे।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। UP Board Exam 2026 यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तैयारी पूरी हो चुकी है। 18 फरवरी से परीक्षाएं शुरू होंगी। सभी 333 केंद्रों पर कापियां दो दिन पूर्व पहुंचा दी गईं जबकि प्रश्नपत्र शुक्रवार को भेज दिए गए। देर रात तक केंद्र व्यवस्थापक प्रश्नपत्रों को सुरक्षित रखवाने की व्यवस्था में जुटे रहे। जैसे ही केंद्रों पर प्रश्नपत्र पहुंचे वहां की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। उनकी निगरानी भी कंट्रोल रूम से शुरू हो गई।
कला विषय की नहीं मिली कापियां
UP Board Exam 2026 प्रयागराज के जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह ने बताया कि कला विषय की कापियां अभी नहीं मिली हैं, उम्मीद है जल्द ही मिल जाएंगी और उन्हें केंद्रों को सौप दिया जाएगा। प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के बाद से वहां की जिम्मेदारी बढ़ गई है। अब किसी भी अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश केंद्र परिसर में नहीं होने दिया जाएगा।
सचल दल करेंगे निगरानी
UP Board Exam 2026 प्रश्नपत्रों के परीक्षा केंद्र में पहुचने के बाद इसकी निगरानी के लिए शनिवार से सचल दल निकलेंगे। रात में भी केंद्रों की जांच की जाएगी। इसके लिए आठ दस्ते बनाए गए हैं। स्टैटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी के लिए पचास से अधिक शिकायतें आई थीं। उनका मूल्यांकन करते हुए आवश्यक संशोधन कर दिया गया है।
जारी होगी ड्यूटी की नई सूची
आज शनिवार को ड्यूटी संबंधी नई सूची जारी की जाएगी। कई शिक्षकों ने शिकायत की थी कि उन्हें दूर दराज के विकासखंड में तैनात कर दिया गया है। उन्होंने आग्रह किया था कि उनकी ड्यूटी उसी विकासखंड में लगाई जाएं जहां उनका विद्यालय है। अब इसपर अमल कर लिया गया है।
स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी दूर लगाने पर नाराजगी
परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए प्रशासन ने पूरी कमर कसी है। कक्ष निरीक्षकों के अतिरिक्त सभी जगहों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इस ड्यूटी में लगे शिक्षकों ने मांग की है कि उन्हें दूर न लगाया जाए। जिस विकासखंड के वे हैं, उसी क्षेत्र में परीक्षा ड्यूटी लगाए जाने पर उन्हें सहूलियत होगी। इसे लेकर कई शिक्षकों ने जिलाधिकारी को एक दिन पूर्व प्रार्थनापत्र दिया है।
यह भी पढ़ें- प्रयागराज में हैवानियत, पिता की समाधि पर लघुशंका करने से मना करने पर ठेकेदार की हत्या, मुंह में घुसेड़ दी थी सरिया
यह भी पढ़ें- प्रयागराज में फंदे पर लटका मिला छात्र, एक छात्रा और उसके साथियों पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, घरवालों ने किया हंगामा |
|