search

कानपुर में कंटेनर की चपेट में आया बाइक सवार, बीस मीटर घिसटने से मौत

LHC0088 2 hour(s) ago views 769
  



जागरण संवाददाता , कानपुर। जाजमऊ में शुक्रवार रात हाइवे पर कंटेनर की चपेट में आया बाइक सवार दर्दनाक मौत का शिकार हो गया। घटना में वह गाड़ी में फंसकर काफी दूर तक घिसटता चला गया।

जानकारी पर पहुंची जाजमऊ पुलिस ने उसे ल निकलवा कर उपचार हेतु काशीराम अस्पताल भिजवाया, तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं, ट्रक चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।  

उन्नाव के गंगा घाट के गांव झब्बूपूरवा निवासी 35 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र मजदूरी करता था। शुक्रवार की रात वह रामादेवी से जाजमऊ फ्लाइओवर होते हुए घर जाने के लिए निकला था।

इस दौरान जाजमऊ स्थित नासिर अस्पताल के सामने अनिल की बाइक का हैंडल कंटेनर के पिछले हिस्से में फंस गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर कंटेनर के टायर की चपेट में आ गया।

घटना में वह उसके टायर में फंसकर करीब 20 मीटर तक घिसलता रहा। वहीं, हादसे की जानकारी पर कंटेनर चालक वहां से भाग निकला। इसके बाद राहगीरों की सूचना पर जाजमऊ पुलिस मौके पर पहुचीं।

मृतक के बड़े भाई प्रभु लाल ने बताया कि अनिल के परिवार पत्नी सुखी और तीन बेटी शिवानी, मानसी, नैंसी और बेटा शिवम है।

मामले में जाजमऊ थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक के नंबर के आधार पर मृतक के स्वजनों से संपर्क किया गया। जिसके बाद वह थाने पहुचें। बताया उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया होगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159642