Jharkhand Civil Services pre 2026: यहां jpsc.gov.in करें अप्लाई
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आज यानी 14 फरवरी तक का ही समय है। जो उम्मीदवार झारखंड सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन किसी कारणवश अभी तक आवेदन नहीं कर सके हैं। वे उम्मीदवार केवल आज यानी 14 फरवरी तक ही अप्लाई कर सकते हैं। ऐसे में जेपीएससी परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को जरूर पूरा कर लें।
आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता मानदंड
- इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष व अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्न
झारखंड सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन पेपर-1 और सामान्य अध्ययन पेपर-2 से सवाल पूछे जाएंगे। दोनों ही पेपर की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है। प्रारंभिक परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा और मुख्य परीक्षा में चयनित किए गए उममीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
ऐसे करें प्रारंभिक परीक्षा के लिए अप्लाई
जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आज आखिरी मौका है। ऐसे में उम्मीदवारों की मदद के लिए यहां ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसकी मदद से उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर \“JPSC Civil Services Examination 2026\“ लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
- इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
यह भी पढ़ें: AIIMS NORCET 10 Recruitment 2026: एम्स नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन, रजिस्ट्रेशन इस दिन से होंगे शुरू |
|