search

मथुरा में पोस्टमैनों ने घर में छिपाई डाक, दो निलंबित; 14 को नोटिस जारी

LHC0088 3 hour(s) ago views 331
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, मथुरा। डाकिया डाक लाया...गीत में खाकी ड्रेस और टोपी पहने डाकिया यानि पोस्टमैन की तस्वीर जहन में कौंधती है, लेकिन यहां के डाकिया घर में आराम फरमाते थे। डाकघर से बांटने के लिए डाक और पार्सल लाकर घर में रखकर चैन से सो रहे थे। उपभोक्ताओं के पास डाक डिलीवर होने के मैसेज मिल रही थी, लेकिन डाक उनतक नहीं पहुंच रही थी। शिकायतों पर हुई जांच में पोल खुल गई।
महोली क्षेत्र में तैनात पोस्टमैन के घर में मिलीं सौ से अधिक डाक और पार्सल

महोली डाकघर के पोस्टमैन के घर सौ से अधिक डाक और पार्सल बरामद हुए। यही स्थित सदर क्षेत्र के पोस्टमैन की थी। दोनों को निलंबित किया गया है। वहीं अन्य 14 को नोटिस दिए हैं। प्रवर अधीक्षक डाकघर विजेंद्र सिंह ने उपभोक्ताओं की शिकायतों पर गुरुवार दोपहर 3.30 बजे से रात 8.30 बजे तक इंटीग्रेटेड डिलीवरी सेंटर का औचक निरीक्षण किया। संदेह होने पर उन्होंने अधिकारियों की टीमें पोस्टमैनों के घरों पर निरीक्षण के लिए भेजीं।
सदर में भी नहीं बांटी जा रही थी डाक, शिकायतों पर जांच में खुली पोल

महोली क्षेत्र के डाक वितरक सचिन के घर से सौ से अधिक बिना बंटी डाक और पार्सल बरामद हुए। जिन्हें रिकार्ड में डिलीवर दिखाया गया था। वहीं, सदर बाजार क्षेत्र के डाक वितरक चंद्र शेखर के घर पर भी उसी दिन की डाक मिली, जिन्हें वह बांटने के बजाय घर ले गया था। दोनों को निलंबित कर दिया गया। वहीं 14 अन्य को नोटिस जारी किए हैं।  
सौ उपभोक्ताओं को फोन कर लिया गया फीडबैक

15 सदस्यीय टीम ने 59 डाक वितरकों के कार्य की समीक्षा की। 100 उपभोक्ताओं को सीधे फोन मिलाया गया। एक दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं ने बताया कि उनके पास डिलीवरी सक्सेसफुल का मैसेज तो आया, लेकिन डाक नहीं मिली है।

प्रवर अधीक्षक ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि यदि समय पर डाक न मिले, तो वे तुरंत प्रधान डाकघर में शिकायत दर्ज कराएं। लंबित डाक अगले दो दिनों में संबंधित उपभोक्ताओं तक पहुंचा दी जाएंगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159519