प्रतीकात्मक तस्वीर
जागरण संवाददाता, कानपुर। महाशिवरात्रि पर्व पर परमट मंदिर और इसके आसपास यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। शनिवार रात 10 बजे से रविवार रात 12 बजे तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। परमट मंदिर और वीआईपी रोड पर वाहनों के दबाव बढ़ने की आशंका जताते हुए यातायात पुलिस ने वैकल्पिक रास्तों के प्रयोग की अपील की है।
डीसीपी यातायात रवीन्द्र कुमार ने कहा कि इस दिन नो-एंट्री पास निरस्त रहेंगे। यातायात विभाग ने ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर 9305104340 और ट्रैफिक हेल्पलाइन के लिए 9305104387 नंबर भी जारी किए हैं।
यह रहेगी व्यवस्था
- भारी वाहन मेघदूत तिराहे से सरसैय्या घाट होते हुए टैफ्को तिराहे की ओर नहीं जाएंगे। ये वाहन मेघदूत तिराहे से बड़ा चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
- कंपनीबाग से आने वाले भारी वाहन जिन्हें रेव थ्री, टेफ्को तिराहे की ओर जाना है। ये वाहन रेव थ्री से दाहिने मुड़कर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
यहां पार्किंग व्यवस्था
- टेफ्को तिराहे से परमट मंदिर की ओर आने वाले दो व चार पहिया वाहनों के लिए रैन बसेरा व बक्कल स्थल पर
- डीएवी कॉलेज की ओर से आने वाले वाहन ग्रीनपार्क गेट नंबर-10 बी की पार्किंग में खड़े होंगे।
- ग्रीनपार्क की ओर से आने वाले वाहन मैकराबर्ट हॉस्पिटल की पार्किंग में अपने वाहन खड़े करेंगे।
|
|