search

उत्तराखंड: सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर हरीश चंद्र जोशी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 10 लाख रुपये

cy520520 3 hour(s) ago views 850
  

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर हरीश चंद्र जोशी ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 10 लाख रुपये का चेक भेंट किया। सूवि



राज्य ब्यूरोदेहरादून। समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भावना की मिसाल पेश करते हुए सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर हरीश चंद्र जोशी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपये का योगदान दिया। ब्रिगेडियर जोशी ने सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर चेक सौंपा।

उन्होंने बताया कि यह धनराशि पूर्व में आई दैवीय आपदाओं से प्रभावित परिवारों, विशेषकर गरीब व वंचित बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के सहयोग हेतु दी गई है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि एक अनुभवी सैन्य अधिकारी के रूप में ब्रिगेडियर जोशी की यह पहल समाज और राज्य के समग्र विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के योगदान न केवल आपदा प्रभावितों को संबल प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं। इस दौरान ब्रिगेडियर एचके जोशी की पुत्री शानू जोशी उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में अपराध पर सीएम धामी का कड़ा रुख, बोले- अपराधियों में पैदा करें कानून का भय

यह भी पढ़ें- बिजली चोरी पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों ने बरती लापरवाही तो होगी कड़ी कार्रवाई

यह भी पढ़ें- सीएम धामी का एलान, शी फॉर स्टेम के तहत हर जिले में पांच छात्राओं को दी जाएगा स्कॉलरशिप
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157088