search

लोकसभा में राहुल के खिलाफ प्रस्ताव क्यों नहीं लाएगी सरकार? किरेन रिजीजू ने बताई वजह

cy520520 2026-2-13 23:27:33 views 498
  

सरकार राहुल गांधी पर विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव नहीं लाएगी



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करने के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ केंद्र सरकार विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव नहीं लाएगी।

भाजपा के एक सांसद ने इसी मुद्दे पर कांग्रेस नेता के खिलाफ सब्सटेंट व मोशन (विशिष्ट प्रस्ताव) शुरू करने के लिए नोटिस दिया है।
सरकार राहुल गांधी पर प्रस्ताव नहीं लाएगी

रिजीजू ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि इस बारे में लोकसभा अध्यक्ष से सलाह ली जाएगी कि इस मामले को सदन की विशेषाधिकार समिति को भेजा जाए, आचार समिति को भेजा जाए या सीधे लोकसभा में लाया जाए।

अभी यह तय नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि चूंकि एक सदस्य ने निजी तौर पर प्रस्ताव के लिए पहले ही नोटिस दे दिया है, इसलिए सरकार अपना प्रस्ताव पेश करने से बचेगी। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को कहा था कि उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ विशिष्ट प्रस्ताव लाने के लिए एक नोटिस दिया है।
निशिकांत दुबे ने राहुल के खिलाफ प्रस्ताव दिया

उन्होंने राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद करने और उन्हें आजीवन चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित करने की मांग की है। निशिकांत दुबे ने कहा कि अपने नोटिस में उन्होंने बताया है कि कैसे विपक्ष के नेता सोरोस फाउंडेशन, यूएसएआइडी, फोर्ड फाउंडेशन के साथ मिलकर थाईलैंड, वियतनाम, कंबोडिया जाते हैं और भारत विरोधी ताकतों के साथ मिलकर साजिश करते हैं।

सब्सटेंटिव मोशन मोशन भारतीय संसदीय प्रक्रिया का एक स्वतंत्र प्रस्ताव होता है। इसे किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सदन से स्पष्ट निर्णय लेने के लिए पेश किया जाता है।

यह किसी अन्य प्रस्ताव या संशोधन पर आधारित नहीं होता, बल्कि अपने आप में पूर्ण और स्वतंत्र होता है। इसे संसद के किसी भी सदन, विशेष रूप से लोकसभा या राज्यसभा में पेश किया जा सकता है।
राहुल पर भारत विरोधी ताकतों से सांठगांठ का आरोप

इस प्रस्ताव का उद्देश्य किसी नीति, निर्णय या सदस्य के आचरण से जुड़े मामले पर सदन की राय या फैसला लेना होता है।

गिरिराज सिंह ने राहुल पर गृहयुद्ध भड़काने का लगाया आरोप केंद्रीय मंत्री गिरिराज ¨सह ने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए उन पर गलत सूचना फैलाने और देश में गृहयुद्ध भड़काने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता किसानों के मुद्दों और भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के उन बयानों का हवाला दिया, जिनमें किसानों के हितों से समझौता न करने का आश्वासन दिया गया था।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725