search

भोजपुर में घर में घुसने को लेकर हुआ विवाद, युवक को मारी गोली

cy520520 2026-2-13 21:56:48 views 1247
  

घायल का अस्पताल में चल रहा इलाज। (जागरण)



जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम हथियारबंद तत्वों ने दरवाजे पर खड़े युवक पर गोलीबारी कर दी। इस दौरान उस पर चाकू से भी हमला किया गया।

घटना में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक की पहचान बड़हरा थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव निवासी महेंद्र चौधरी के 25 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है। उसके पीठ में जख्म का निशान पाया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही बड़हरा थानाध्यक्ष रविकांत कुमार एवं अपर थानाध्यक्ष बबलू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने खदेड़ कर बाइक सवार दो संदिग्धों सुधीर और दीपक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने तलाशी के दौरान दो देसी कट्टा, एक कारतूस और एक प्लेट बरामद किया है। घटना में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त है।

इधर, जख्मी युवक के भाई अजय कुमार चौधरी ने बताया कि उसका भाई सुजीत कुमार घर के बाहर दरवाजे पर खड़ा था, तभी गांव के मंटू सिंह का बेटा हाथ में शराब लेकर वहां पहुंचा और घर में घुसने लगा।

सुजीत ने जब उसे रोका तो उसने अभद्र व्यवहार करते हुए थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हुई, जिसमें सुजीत ने भी उसे थप्पड़ मारा।

आरोप है कि थोड़ी देर बाद तीन बाइक पर सवार होकर कुछ लोगों के साथ लौटा और सुजीत पर गोली चला दी। उधर, इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि जख्मी युवक के चेहरे पर बारूद के छींटे जैसे निशान दिख रहे हैं, जबकि पीठ पर चाकू से कटने का निशान पाया गया है।प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपित पक्ष के यहां शनिवार को तिलक कार्यक्रम है और ट्रे सेट मांगने को लेकर घर में प्रवेश के प्रयास से विवाद उत्पन्न हुआ।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725