search

भदोही में युवक के खाते से ठगों ने उड़ाए छह लाख रुपये, पुलिस ने दर्ज की FIR

cy520520 Yesterday 20:56 views 908
  

युवक के खाते से ठगों ने उड़ाए छह लाख रुपये।



जागरण संवाददाता, औराई (भदोही)। साइबर ठगों ने चकापुर निवासी चंचल चौबे के खाते से छह लाख रुपये गायब कर दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

उन्होंने बताया कि आठ से 11 फरवरी के मध्य उनके खाते से दो लाख और चार लाख रुपये कट गए। बैंक जाने पर पता चला कि खाते में पैसा ही नहीं है। प्रभारी निरीक्षक साइबर एके सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
मारपीट में दंपती के खिलाफ केस

गोपीगंज कोतवाली के माधोरापुर गांव में मारपीट और गाली गलौज करने पर पुलिस ने दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पीड़ित ने कहा कि 12 फरवरी की सुबह नौ बजे रिंकू गौतम और रेशम ने घर पर आकर मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने कहा कि पति-पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

स्थानीय पुलिस ने युवक की मौत के मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। कस्तूरीपुर निवासी राकेश कुमार यादव ने तहरीर में कहा कि उसके पिता बनवारी यादव नौ फरवरी को शाम सात बजे घर की तरफ जा रहे थे। बाइक सवार के लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने से उसके पिता को टक्कर लग गई। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157052