search

Holi Special Trains: बिहार-झारखंड के लिए 13 जोड़ी नई ट्रेनें; क्लोन और स्पेशल गाड़ियों की यहां देखें टाइम टेबल

LHC0088 Yesterday 20:27 views 1106
  

होली पर 13 जोड़ी स्‍पेशल ट्रेन। सांकेत‍िक तस्‍वीर  



जागरण संवाददाता, पटना। Railway News: होली के अवसर पर संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पूर्व मध्य क्षेत्र से कोलकाता और नई दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है।

इन ट्रेनों का संचालन फरवरी के अंतिम सप्ताह से मार्च के पहले पखवाड़े तक विभिन्न तिथियों में किया जाएगा। कोलकाता रूट पर हावड़ा-रक्सौल, सियालदह-मधुबनी तथा कोलकाता-मधुबनी के बीच कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

गाड़ी संख्या 03043/03044 एवं 03045/03046 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी और झाझा के रास्ते चलेगी।
सियालदह-मधुबनी के बीच चलेगी ट्रेन

वहीं 03183/03184 सियालदह-मधुबनी तथा 03185/03186 और 03187/03188 कोलकाता-मधुबनी स्पेशल दरभंगा-समस्तीपुर-बरौनी-झाझा मार्ग से परिचालित होंगी।

इसके अतिरिक्त 08753/08754 दुर्ग-मधुबनी स्पेशल तथा 03007/03008 हावड़ा-खातीपुरा (जयपुर) स्पेशल भी निर्धारित तिथियों पर चलाई जाएगी, जिससे बिहार, झारखंड और राजस्थान के यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी।

नई दिल्ली और आनंद विहार रूट पर भी विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। आनंद विहार-शेखपुरा (04070/04069), नई दिल्ली-बरौनी (04054/04053) तथा नई दिल्ली-सुपौल (04060/04059) स्पेशल प्रतिदिन निर्धारित अवधि तक चलेंगी।
दिल्‍ली-सीतामढ़ी, व आनंद-विहार-खोरधा रोड जंक्‍शन ट्रेन भी

इसके अलावा दिल्ली-सीतामढ़ी (04010/04009), आनंद विहार-लौकहा बाजार (04014/04013) और आनंद विहार-खोरधा रोड जंक्शन (04066/04065) स्पेशल ट्रेनों की भी घोषणा की गई है, जो गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, गया, गोमो और भुवनेश्वर जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।

रेलवे ने यह भी निर्णय लिया है कि जयनगर-अमृतसर हमसफर क्लोन एक्सप्रेस (04651/04652) की परिचालन अवधि एक मार्च से 31 मार्च तक बढ़ा दी जाएगी, जिससे पंजाब और मिथिलांचल क्षेत्र के यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि होली के दौरान यात्रियों की सुविधा सर्वोपरि है और आवश्यकतानुसार अन्य स्पेशल ट्रेनों की घोषणा भी शीघ्र की जाएगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा से पूर्व समय-सारणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159357