search

स्मार्ट मीटर में भी चोरी, पूर्वी चंपारण में मीटर बाइपास करने के मामले में वेल्डिंग दुकान में छापेमारी

deltin33 Yesterday 19:26 views 287
  

Motihari Electricity Theft Case: दुकान संचालक के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया। यह तस्वीर एआई की मदद से तैयार की गई है।  



संवाद सहयोगी, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। Smart Meter Bypass Raid: जिले में बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विद्युत विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। स्मार्ट मीटर को बायपास कर अवैध रूप से बिजली उपयोग करने वालों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को बेलबनवा इलाके की एक वेल्डिंग दुकान में छापेमारी कर मीटर बायपास का मामला पकड़ा गया।

कनीय अभियंता अर्चना कुमारी के नेतृत्व में टीम ने जांच के दौरान पाया कि दुकान में लगे स्मार्ट मीटर को बायपास कर सीधे लाइन से व्यावसायिक उपयोग के लिए बिजली ली जा रही थी। इसे विद्युत अधिनियम का गंभीर उल्लंघन मानते हुए विभाग ने दुकान संचालक मो. दाऊद पर 72 हजार 335 रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है।
श्रीकृष्ण नगर में भी मामला उजागर

छापेमारी के दौरान श्रीकृष्ण नगर मोहल्ले में भी मीटर बायपास कर बिजली उपयोग करने का मामला सामने आया। यहां निर्मला कुमारी के आवास पर अवैध कनेक्शन पकड़ा गया। विभाग ने इस मामले में भी आर्थिक दंड लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
चालू माह में दस मामले दर्ज

विभागीय अधिकारियों के अनुसार मोतिहारी शहरी क्षेत्र में इस माह अब तक मीटर बायपास के करीब दस मामलों में प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है। कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मचा है।

अभियंता अर्चना कुमारी ने बताया कि बिजली चोरी से विभाग को आर्थिक नुकसान के साथ विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित होती है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे वैध कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करें। अन्यथा पकड़े जाने पर आर्थिक दंड के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470611